{"_id":"69feee6df6367fa9860648da","slug":"video-mla-vivek-sharma-fumes-over-displaced-persons-not-receiving-work-reprimands-departmental-officials-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विस्थापितों को काम नहीं मिलने पर भड़के विधायक विवेक शर्मा, लगाई विभागीय अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विस्थापितों को काम नहीं मिलने पर भड़के विधायक विवेक शर्मा, लगाई विभागीय अधिकारियों की क्लास
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के उपतहसील बिहडू के अंतर्गत बन रहे लाठियनी मंदली पुल के निर्माण स्थल का विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने दौरा किया। मौके पर पहुंचे स्थानीय बाजार के दुकानदारों व व्यापारियों ने लाठियनी बाजार के लिए संपर्क सड़क की लंबित मांग को रखा, जिस पर विधायक ने एनएच के अधिकारियों से चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताकि क्षेत्रीय विकास में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ये मांग नहीं बल्कि लोगों का अधिकार है क्योंकि यहां ज्यादातर झील से विस्थापित होकर लोग जीवन यापन कर रहे हैं। लाठियानी मंदली पुल जो गोविंद सागर झील पर बन रहा है, ऊना और हमीरपुर जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और 21 किलोमीटर की दूरी कम करेगा। विधायक ने कहा कि सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए वचनबद्ध है और सभी लंबित मांगों का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।