{"_id":"6a574bd1bb7c82a8d103816d","slug":"video-atal-bhara-vajapaii-cakatasa-vava-thakashhata-samaraha-kalpata-dakatara-amata-thavagana-na-sajha-ka-ahama-bta-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विवि दीक्षांत समारोह, कुलपति डॉक्टर अमित देवगन ने साझा की अहम बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विवि दीक्षांत समारोह, कुलपति डॉक्टर अमित देवगन ने साझा की अहम बातें
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) अब केवल मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को संबद्धता देने तक सीमित नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय जल्द ही अपना मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगा। जहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही मरीजों को किफायती दर पर उच्च स्तरीय इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह जानकारी बुधवार को विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉक्टर अमित देवगन ने साझा की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से प्रदेश में योग्य डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बीएससी नर्सिंग और विभिन्न पैरामेडिकल पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इससे विश्वविद्यालय को प्रशिक्षित मानव संसाधन (मैनपावर) तैयार करने में मदद मिलेगी।
छात्रों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का मकसद गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से एक ओर जहां विद्यार्थियों को अत्याधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आम मरीजों को भी कम खर्च में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा एबीवीएमयू को एक समग्र चिकित्सा शिक्षण एवं इलाज संस्थान के रूप में स्थापित करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।