{"_id":"67937a71f486a2fffc05b4bb","slug":"video-ayodhya-kagarasa-nata-paramatha-tavara-na-kae-ramall-ka-tharashana-bl-eka-thasha-eka-canava-kara-ekasarasaija","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने किए रामलला के दर्शन, बोले- एक देश एक चुनाव कोरी एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने किए रामलला के दर्शन, बोले- एक देश एक चुनाव कोरी एक्सरसाइज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा में कांग्रेस दल के उप नेता प्रमोद तिवारी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर कहा कि एक देश एक चुनाव कोरी एक्सरसाइज है। महंगाई, भ्रष्टाचार, चीन ने हमारी जमीनों को कब्जा कर रखा है इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह कोरी एक्सरसाइज कर रही है।
राममंदिर के दर्शन के बाद प्रमोद तिवारी ने कहा कि नए परिवेश व परिसर में रामलला के दर्शन किए। हमने पहले ही कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय का जो निर्णय हो उसे हर पक्ष स्वीकार करें। सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आया, हर पक्ष ने स्वीकार किया और मंदिर निर्माण हो रहा है। हमने जो कहा था वही हुआ है। मंदिर जब पूर्ण रूप से बन जाएगा तब फिर दर्शन करने आएंगे। अभी तो जल्दबाजी में मंदिर का उद्घाटन कर दिया गया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मंदिर अभी पूरा नहीं बना है। जब बन जाएगा तब राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को जब भी लगेगा कि आना चाहिए तो वे आएंगे। स्व़ राजीव गांधी ने भी 1989 में चुनाव प्रचार की शुरूआत अयोध्या से ही की थी।
कहा कि मिल्कीपुर चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के सहयोग में जुटी है। भाजपा के साथ पुलिस प्रशासन की फौज है इठिया गंठबंधन के साथ जनता की फौज है। चुनाव जनता के जनादेश से ही जाती जाता है। दिल्ली में चुनाव को लेकर कहा कि जनता आप व भाजपा से ऊब गई है। वहां की हवा जहरीली हो गई है, यमुना में फिर गंदगी बढ़ी है, जनता यदि जहरीली हवा से मुक्ति चाहती है तो भाजपा व आप दोनों से मुक्त होना पड़ेगा। इससे पहले हनुमानगढ़ी में पुजारी हेमंत दास ने उनका अभिनंदन किया।
जिले की सीमा पर स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ,रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य महेश वर्मा ,जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, अशोक कनौजिया, गौरव तिवारी वीरू, शत्रुघ्न सिंह ,भागेलु सिंह ,धीरेंद्र सिंह बबलू ,शैलेंद्र विक्रम सिंह, पंकज सिंह आदि की मौजूदगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।