{"_id":"6a6321da430c35f0c50ef6f8","slug":"video-lkhanauu-ma-kasa-oura-ravanae-ka-aacaranae-ka-uthaharanae-thakara-avamakatashavaranatha-na-sarakara-para-sathha-nashana-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कंस और रावण के आचरण का उदाहरण देकर अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कंस और रावण के आचरण का उदाहरण देकर अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर साधा निशाना
राजधानी लखनऊ के आशियाना में सेक्टर-k स्थित चांसलर क्लब में धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने पौराणिक कथाओं और चरित्रों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की शासन-व्यवस्था पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कंस और रावण के आचरण का उदाहरण देते हुए कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग केवल अपने स्वार्थ और भय के आधार पर निर्णय लेते हैं, तो वे किसी रिश्ते या स्वतंत्रता का सम्मान नहीं करते।
शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि आज की व्यवस्था में भी वही प्रवृत्ति दिखाई दे रही है, जहां अपनी इच्छा के अनुसार शासन चलाया जा रहा है और लोगों को डराने का प्रयास हो रहा है।
उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे भयभीत हैं, जिस पर जनता ने निडरता व्यक्त की। शंकराचार्य ने सावधान करते हुए कहा कि प्रशासन यहां कैमरों के ज़रिए उपस्थित लोगों की पहचान कर रहा है, ताकि बाद में उन्हें परेशान किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।