{"_id":"67dfdf72435a4cf303039b57","slug":"video-lkhanauu-ma-katharaya-matara-na-lga-ka-savasatha-oura-fata-rahana-ka-thaya-matara-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने लोगों को स्वस्थ और फिट रहने का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने लोगों को स्वस्थ और फिट रहने का दिया मंत्र
राजधानी लखनऊ में रविवार को 'फिट इंडिया संडे साइकिल' का शुभारंभ हुआ। इसका नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। उन्होंने मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से समता मूलक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा तक तीन किमी की साइकिल यात्रा की। फिर इसी रास्ते से वापसी की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा मामले के मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक, यह राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग अभियान 4200 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है। इसमें करीब दो लाख लोग शामिल हुए। इस पहल के माध्यम से वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, माई बाइक्स और माई भारत के सहयोग से 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में एसएआई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों में एक साथ आयोजित किया गया। इसमें लाखों नागरिकों को फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।