{"_id":"69a413cc2d09d8c7c5090f88","slug":"video-lkhanauu-ma-sava-bsata-ka-bcaca-saga-manaii-gaii-khashaya-bhara-hal-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सेवा बस्ती के बच्चों संग मनाई गई खुशियों भरी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सेवा बस्ती के बच्चों संग मनाई गई खुशियों भरी होली
लखनऊ में आशाश्रय फाउंडेशन एवं लेडी लेपर्ड वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा बस्ती क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को रंग, पिचकारी, गुलाल, वस्त्र समेत विभिन्न होली सामग्री वितरित की गई।
आशाश्रय फाउंडेशन की संस्थापिका आशा मिश्रा एवं लेडी लेपर्ड वेलफेयर की संस्थापिका वर्षा दीक्षित ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया तथा होली के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
रंगों के इस उत्सव में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने जमकर होली खेली और खुशियां साझा कीं। इस मौके पर दोनों संस्थाओं ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाने की घोषणा भी की। अभियान में प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने की योजना है संस्थाओं की ओर से बताया गया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रकृति संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।