{"_id":"69b791bb6a5741b9b704cb94","slug":"video-lkhanauu-ma-talb-kanara-kaugdha-ma-jarathara-thhamaka-thahashata-ma-lga-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में तालाब किनारे कूड़े में जोरदार धमाका, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में तालाब किनारे कूड़े में जोरदार धमाका, दहशत में लोग
राजधानी लखनऊ में रविवार रात करीब 9:45 बजे तालाब किनारे लगे कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। आवाज इतनी तीव्र थी कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुई। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी बेहटा हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास की है। तालाब के पास रहने वाले शमसुद्दीन ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। वहीं, धमाके से मो. हसीब के घर की फॉल सीलिंग लटक गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत हो रहा है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को भी पुलिस ने जांच के दायरे में रखा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ साजिश की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसीपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।