{"_id":"68160fcbbb9e162196091787","slug":"video-parathashabhara-ma-vajarapata-oura-bthabtha-ka-aasara-70-kama-parata-ghata-ka-rafatara-sa-calga-havae-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदेशभर में वज्रपात और बूंदाबांदी के आसार, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशभर में वज्रपात और बूंदाबांदी के आसार, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं बादलों की आवाजाही तो कहीं तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है। शुक्रवार और शनिवार के बीच दिल्ली से सटे जिलों और तराई के इलाकों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।
मौसम विभाग ने रविवार से यूपी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं वज्रपात और तड़ित झंझावात की भी संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से रविवार को पश्चिम और बुंदेलखंड के 10 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही 60 से ज्यादा जिलों के लिए धूल भरी हवाएं चलने, तड़ित झंझावात के साथ ही गरज- चमक और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम रविवार को पूरे यूपी को अपने प्रभाव में लेगा। इस दौरान कुछ जिलों में वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।