{"_id":"698db4af645123e91a081af7","slug":"video-video-bharata-amaraka-tarada-dal-ka-varathha-ma-kasana-na-janiapana-sapa-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने ज्ञापन सौंपा
भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के बैनर तले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च 60 फिट स्थित केंद्रीय कार्यालय से शुरू होकर मामा चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर जानकीपुरम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव ने कहा कि यह ट्रेड डील किसानों और श्रमिकों के हित में नहीं है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे किसान और श्रमिक हितों के विपरीत बताया तथा समझौते को निरस्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम वाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष महिला छमा बाजपेई, प्रदेश सचिव रवि सोनकर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद, महिला जिला अध्यक्ष जाहिरा बानो, जिला उपाध्यक्ष शान मोहम्मद, जिला सचिव मोहम्मद कलीम, महिला युवा जिला अध्यक्ष आरती रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, मीडिया प्रभारी विपिन कुमार, जिला अध्यक्ष पवन कुमार रावत, तहसील अध्यक्ष अनूप कुमार रावत सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।