{"_id":"698edbdd8b4a560714011795","slug":"video-video-bka-oifa-bugdhatha-ma-khatathharaka-ka-thharana-ucaca-athhakara-blna-ka-maga-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का धरना, उच्च अधिकारी बुलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का धरना, उच्च अधिकारी बुलाने की मांग
लखनऊ में पारा के शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर के भीतर संचालित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा में शुक्रवार सुबह उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब बड़ी संख्या में खाताधारक सुबह करीब 10 बजे बैंक पहुंचे और विरोधस्वरूप शटर बंद कर बाहर धरने पर बैठ गए।
अपनी जमा पूंजी को लेकर चिंतित खाताधारकों का कहना है कि जब तक बैंक का कोई उच्च अधिकारी मौके पर आकर स्पष्ट जवाब और लिखित आश्वासन नहीं देगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोपहर 12 बजे तक अधिकारी नहीं पहुंचे तो वे सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक खुलवाने और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खाताधारक अपनी मांगों पर अडिग रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। खाताधारकों के चेहरों पर चिंता और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। वर्षों की मेहनत से जोड़ी गई जमा राशि को लेकर असमंजस की स्थिति ने लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। लेकिन, प्रदर्शन जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।