{"_id":"6a7f0082169ee62c9100f1a9","slug":"video-video-brasha-sa-umasa-sa-mal-rahata-60-fata-rada-para-jhamajhama-brasa-bthal-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बारिश से उमस से मिली राहत, 60 फीट रोड पर झमाझम बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बारिश से उमस से मिली राहत, 60 फीट रोड पर झमाझम बरसे बादल
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जानकीपुरम की 60 फीट रोड समेत आसपास के इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर से तेज धूप और उमस के कारण परेशान लोगों को बारिश होने से राहत मिली। आसमान में बादल छाने के बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
बारिश के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। वहीं, कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर खड़े नजर आए। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
हालांकि, कुछ देर की बारिश से 60 फीट रोड और आसपास की सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।