{"_id":"6a7ed15081b4286fbf074031","slug":"video-video-cakabsata-parakaga-shanpr-hana-sa-jaltha-jama-sa-malga-rahata-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चकबस्त पार्किंग शुरू होने से जल्द जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चकबस्त पार्किंग शुरू होने से जल्द जाम से मिलेगी राहत
कैसरबाग स्थित चकबस्त मार्ग पर नगर निगम की ओर से चकबस्त पार्किंग का निर्माण और विकास कार्य कराया जा रहा है। पार्किंग का उद्देश्य क्षेत्र में वाहन चालकों को व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ सड़क पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है। चकबस्त मार्ग और आसपास के इलाकों में वाहनों के दबाव के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है।
पार्किंग शुरू होने के बाद सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों की संख्या कम होने की उम्मीद है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ राहगीरों को भी राहत मिलेगी। नगर निगम की ओर से पार्किंग को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को उम्मीद है कि पार्किंग सुविधा शुरू होने के बाद कैसरबाग क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। पार्किंग का काम पूरा होने के बाद लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।