{"_id":"69e083ba5ae56d31030e100b","slug":"video-video-javahara-navathaya-vathayalya-ma-avayavasathao-para-fata-chhatara-ka-gasasa-saugdhaka-para-kaya-paratharashana-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़क पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़क पर किया प्रदर्शन
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को दर्जनों छात्र परिसर से बाहर निकल आए और सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से गुणवत्ताहीन भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है और वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज छात्रों ने यह कदम उठाया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।
सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को समझाकर शांत कराया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।