{"_id":"6a79b1caa62592a90b0f8a59","slug":"video-video-sakal-jamanasataka-paratayagata-ma-darasa-kada-ka-anathakha-pata-sharata-ma-ha-paratabhaga-karata-thakha-khalugdha-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में ड्रेस कोड की अनदेखी, पैंट-शर्ट में ही प्रतिभाग करते दिखे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में ड्रेस कोड की अनदेखी, पैंट-शर्ट में ही प्रतिभाग करते दिखे खिलाड़ी
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जिम्नास्टिक हाल में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की तैयारी और व्यवस्था पर सवाल उठे।
प्रतियोगिता में ज्यादातर स्कूली बच्चे जिम्नास्टिक की निर्धारित पोशाक के बजाय पैंट-शर्ट पहने नजर आए। जिम्नास्टिक जैसे खेल में शरीर की गतिविधियों और स्टेप्स को आसानी से करने के लिए खिलाड़ियों की पोशाक का आरामदायक और लचीला होना जरूरी माना जाता है।
खेल से जुड़े लोगों के मुताबिक, लड़कों के लिए फिटेड टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स या ट्रैक पैंट जैसी पोशाक बेहतर रहती है, जिससे शरीर को पर्याप्त खिंचाव और मूवमेंट मिल सके। इसके बावजूद प्रतियोगिता में बच्चों ने सामान्य पैंट-शर्ट में ही प्रतिभाग किया।
आरोप है कि प्रतियोगिता की औपचारिकता पूरी करने के लिए ड्रेस और जरूरी व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। सवाल उठता है कि यदि स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को ऐसी सुविधाएं और व्यवस्था नहीं मिलेगी तो खिलाड़ी आगे कैसे बढ़ेंगे? बेहतर संसाधन और मानक व्यवस्था से ही प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।