{"_id":"6a5f753ba42a531fe0053359","slug":"video-video-sapara-rajarata-harashha-fayaraga-mamal-makhaya-aarapa-garafatara-cara-khakha-bramatha-pasatal-ka-talsha-jara-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्पैरो रिजॉर्ट हर्ष फायरिंग मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चार खोखे बरामद, पिस्टल की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्पैरो रिजॉर्ट हर्ष फायरिंग मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चार खोखे बरामद, पिस्टल की तलाश जारी
सिसेंडी-मदारपुर मार्ग स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई कथित हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रिजॉर्ट परिसर से .32 बोर के चार खोखे बरामद किए हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन समारोह के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि लालबाग निवासी गौरव शर्मा ने बिहार के सीवान निवासी आशीष तिवारी के माध्यम से रिजॉर्ट में पार्टी आयोजित कराई थी। इसी दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई। मामले में रिजॉर्ट कर्मचारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।