{"_id":"6a7efe5c54808a15dc07e1af","slug":"video-video-shahatha-patha-para-khaugdha-taraka-sa-takaraii-dasaema-calka-ka-mata-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शहीद पथ पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शहीद पथ पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
पीजीआई क्षेत्र में शहीद पथ स्थित उतरेठिया के पास शुक्रवार तड़के खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक अर्जुन यादव (27) की मौत हो गई। वह बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित देवीहा पुरवा गांव का रहने वाला था।
इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक, गुरुवार देर रात शहीद पथ पर एक ट्रक खराब होकर खड़ा था। चालक उसे ठीक कराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तड़के करीब ढाई बजे फैजाबाद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन डीसीएम में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के मुताबिक अर्जुन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और डीसीएम चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। पिता रविकरण किसान हैं। अर्जुन अविवाहित था। उसकी मौत से मां रूपरानी समेत भाई अजय, ब्रजेश और बहनें मौसमी व रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।