{"_id":"6a75ae1d41b82c4fbf09afdf","slug":"video-video-sharatha-nahara-ma-jana-jakhama-ma-dalkara-palsataka-bna-raha-masama-hathasa-ka-khatara-bugdhha-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शारदा नहर में जान जोखिम में डालकर प्लास्टिक बीन रहा मासूम, हादसे का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शारदा नहर में जान जोखिम में डालकर प्लास्टिक बीन रहा मासूम, हादसे का खतरा बढ़ा
लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित शारदा नहर में इन दिनों पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके बावजूद एक मासूम बच्चे को नहर के बीच से पानी की बोतलें और प्लास्टिक का सामान निकालते देखा गया। बच्चा पानी के ऊपर से गुजर रही पाइपलाइन पर चढ़कर प्लास्टिक और अन्य सामान इकट्ठा कर रहा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर में तेज बहाव के कारण जरा-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। इसके बावजूद मौके पर न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं और न ही बच्चों को रोकने की व्यवस्था दिखाई दी। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और ऐसे जोखिम भरे कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।