सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Villagers Block Road With Water Tanker Amid Crisis, Women Protest Carrying Empty Utensils

Damoh News: जलसंकट से परेशान ग्रामीणों ने टैंकर खड़ा कर किया चक्काजाम, खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 11:09 PM IST
Damoh News: Villagers Block Road With Water Tanker Amid Crisis, Women Protest Carrying Empty Utensils
भीषण गर्मी और लगातार गहराते जल संकट ने शुक्रवार को इमलाई क्षेत्र में लोगों का गुस्सा सड़कों पर ला दिया। सुबह करीब 10 बजे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने खाली कुप्पे और बर्तन हाथों में लेकर हटा-दमोह पथरिया बायपास मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच पानी का टैंकर खड़ा कर यातायात रोक दिया, जिससे दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इमलाई को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के बावजूद यहां आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं। लोगों का कहना था कि उनसे टैक्स और अन्य शुल्क तो वसूले जा रहे हैं, लेकिन पीने के पानी, सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रहीं।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सड़क पर खाली कुप्पे रखकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं, तालाब और कुएं सूख चुके हैं और पानी की सप्लाई भी बेहद कम प्रेशर से केवल 10 मिनट के लिए होती है। हालत यह है कि तसला लगाकर पानी भरना पड़ता है और चार कुप्पे तक नहीं भर पाते।

ये भी पढ़ें: MP: प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर कवायद तेज, जिलों में जाकर जन परामर्श लेगी समिति, ऑनलाइन भी दे सकेंगे राय

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदर्शन शुरू होने के करीब एक घंटे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर ही टेंट गाड़कर धरना शुरू कर दिया। कड़ी धूप में महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठे रहे। इसी बीच प्रदर्शन और जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहे।

करीब दो घंटे बाद तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मांग रखी कि गांव को पानी की टंकी से स्थायी नल कनेक्शन देकर नियमित सप्लाई शुरू की जाए। अधिकारियों ने तत्काल तकनीकी समस्या बताई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने हर दिन 10 टैंकर पानी भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने टेंट हटाकर जाम समाप्त किया। हालांकि लोगों ने चेतावनी दी कि यदि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ज्वालामुखी: रविंद्र रवि बोले- राजनीति से ऊपर उठकर करें काम

22 May 2026

Video: भीषण गर्मी और उमस से इकाना स्टेडियम में दर्शकों की संख्या पड़ सकती है प्रभावित

22 May 2026

Video: भीषण गर्मी में टीन शेड के नीचे नौकरी का इंतजार

22 May 2026

बाराबंकी में भीषण गर्मी में शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण

22 May 2026

सेना के लांस नायक मुकेश कुमार पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

22 May 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: एसडीएम संजीत सिंह बोले-मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही

बिलासपुर: शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि, वीर नारी अरुणा देवी सम्मानित

22 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: रेलवे की लापरवाही से गंदे शौचालय में शौच करने को मजबूर यात्री

22 May 2026

कानपुर: लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर बना मजाक, गीला और सूखा कचरे ब्लॉक भी खाली

22 May 2026

इंसान की अंधी सोच ने लुप्त कर दी जीवों की प्रजातियां: बिजेंद्र सिंह

हाथरस में अमर उजाला-मंगलायतन विश्वविद्यालय भविष्य ज्योति 2026 आयोजन

22 May 2026

Pithoragarh: जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, टूटी चारपाइयों पर इलाज कराने को मजबूर मरीज

22 May 2026

VIDEO: पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कम नहीं हो रही भीड़, बन रहे हैं जाम का कारण

22 May 2026

महोबा नीट छात्रा कांड: अजय राय बोले- पीड़िता को दिलाएंगे न्याय, इसके लिए चाहे मुख्यमंत्री का घर घेरना पड़े

22 May 2026

VIDEO: खाली प्लाॅट में मिली मजदूर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

22 May 2026

सरकारी सिस्टम की लापरवाही, बहन-भाई को बना दिया दंपती; VIDEO

22 May 2026

ओवरलोड वाहनों के संचालन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश, VIDEO

22 May 2026

पहली बार नगर पालिका ने बनाया गर्मी में रैन बसेरा, VIDEO

22 May 2026

खराब बिजली आपूर्ति से नाराज व्यापारी-किसान सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन; VIDEO

22 May 2026

अंबाला में सनसनीखेज वाला मामला: बंद मकान में मिले 2 सगी बहनों के गले-सड़े शव, 15 दिन से नहीं निकली थीं बाहर

22 May 2026

नारनौल में इंजेक्शन वाले ब्यूटी ट्रीटमेंट पर सरकार सख्त, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

जालंधर में नशा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर, अवैध घोषित कर गिराई थी आरोपियों ने दोबारा बना ली

22 May 2026

भिवानी में राजस्व विभाग के पोर्टल बंद होने से किसानों व आमजन में भारी परेशानी, शीघ्र सुचारु करने की मांग

22 May 2026

भिवानी में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटों में फूल डेकोरेटरों के तीन खोखे खाक

22 May 2026

नारनौल में पारदी गुलेल गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी करेंगे सम्मानित

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले : गोमाता की रक्षा करने में सरकार विफल, गाय को माता कहने में हिचक रहे हिंदू

22 May 2026

तीसरे दिन भी सड़क पर बैठे रहे अधिवक्ता, जाम से जूझता रहा पूरा शहर

22 May 2026

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन शुरू, गहमा गहमी के बीच दाखिल हुए पर्चे

22 May 2026

एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा, मरीजों को हुई परेशानी

22 May 2026

Video: शिमला में अवैध रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ हिंदू संघर्ष समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

22 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed