{"_id":"69805443254cd7593c027ec8","slug":"bike-riding-criminals-terrorize-the-area-they-dhar-news-c-1-1-noi1504-3907141-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: बाइक सवार बदमाशों का आतंक, अनाज व्यापारी पर किया हमला, नकदी लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: बाइक सवार बदमाशों का आतंक, अनाज व्यापारी पर किया हमला, नकदी लूटकर हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 01:38 PM IST
Link Copied
धार जिले की गंधवानी विधानसभा के ग्राम बंधानिया में अनाज व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर हजारों की लूट कर तीन बदमाश फरार हो गए। व्यावपारी दिलीप राठौड़ अनाज खरीदने के लिए अपनी पिकअप वाहन से जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके वाहन के आगे बाइक रोककर फालिये से हमला कर दिया, जिससे उनके कंधे पर चोट आई है।
व्यापारी और एक बदमाश में कुछ मिनट तक संघर्ष भी हुआ, जिसके बाद दो बदमाश पीछे से आए और व्यापारी दिलीप राठौड़ को पीछे से पकड़ लिया और जेब में रखा रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। मारपीट से घायल दिलीप राठौड़ खुद वाहन चलाकर बाग पहुंचे और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी, मारपीट से उनके कंधे और हाथ पर टांके आए हैं। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
सूचना पर बाग पुलिस भी मौके पर पहुंची। व्यापारी दिलीप पिता बद्रीलाल राठौड़ ने बताया कि कपास खरीदने बधानिया जाता हुं लड़कों ने बंदनीय बमोरी रोड पर बीच सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर मुझे रोककर एवं मेरे साथ मारपीट कर 80 हजार और मोबाइल फोन छीन लिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, क्षेत्र में बदमाशों की तलाश को लेकर एक टीम गठित की गई है। संभवत गांव से ही बदमाश व्यापारी का पीछा कर रहे थे। सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई हैं। क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।