बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Assistant Engineer and Lineman caught accepting a bribe

MP News: किसान से 12 हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता और लाइनमैन गिरफ्तार, कनेक्शन देने के एवज में मांगी घूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 07:21 PM IST
Assistant Engineer and Lineman caught accepting a bribe

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. के कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता और लाइनमैन को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार दोपहर 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बिजली विभाग के ये कर्मचारी एक किसान से कृषि भूमि में मोटर चलाने के लिए स्थायी बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

तीन एचपी कनेक्शन के लिए रिश्वत
जबलपुर की कटंगी तहसील के ग्राम जमुनिया निवासी मुकेश कुमार यादव ने अपनी कृषि भूमि में मोटर चलाने के लिए तीन एचपी का स्थायी बिजली कनेक्शन लेने हेतु आवेदन दिया था। आवेदक ने यह आवेदन मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. के कार्यालय कटंगी में पेश किया था। कनेक्शन जारी करने के एवज में कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला ने किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान मुकेश ने अधिकारियों से रकम अधिक होने की बात कही और राशि कम करने का अनुरोध किया, लेकिन दोनों आरोपी बिना रिश्वत लिए काम करने को तैयार नहीं हुए।

ये भी पढ़ें- नितिन नवीन की नई टीम: मध्य प्रदेश से छह नेताओं को मिली जगह, एमपी से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ भी टीम में शामिल

लोकायुक्त पुलिस ने बिछाया जाल
परेशान होकर पीड़ित मुकेश यादव ने घटना की लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से की। सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का त्वरित सत्यापन कराया और आरोप की पुष्टि होने के बाद दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सत्यापन के बाद योजना के अनुसार सोमवार को जैसे ही आवेदक से आरोपियों ने कार्यालय के बाहर 12 हजार रुपये की रिश्वत ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

कई धाराओं के तहत कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों में दिवंगत सीताराम दुबे के 61 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार दुबे (सहायक अभियंता) और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला शामिल हैं। लोकायुक्त पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7, 13(1)बी, 13(2) तथा बीएनएस की धारा 61(2) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: चौक के बाग महानारायण गोमती पहलवान अखाड़े में कुश्ती का हुआ आयोजन

17 Aug 2026

लखनऊ: हाईकोर्ट के आदेश पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नाले पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त

17 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

17 Aug 2026

पानीपत: केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए आंगनबाड़ी व मजदूर संगठनो का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोंक

17 Aug 2026

Bihar: 51 की उम्र में Dr. Dhananjay Dubey ने 6111 मीटर ऊंची Mount Yunam पर तिरंगा लहराकर रचा इतिहास!

17 Aug 2026
विज्ञापन

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार भिड़ी, हादसा टला

17 Aug 2026

कानपुर: मानसूनी ट्रफ लाइन के नजदीक होने से तेज बारिश, मौसम विशेषज्ञ ने बताया कारण

17 Aug 2026
विज्ञापन

Karnaprayag: पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सिमली-अल्मोड़ा हाईवे हुआ बंद

17 Aug 2026

मोहाली के फेज 6 जिला अस्पताल में गंदगी के बीच हो रही खून की जांच

17 Aug 2026

नागपंचमी पर बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

17 Aug 2026

आस्था और उत्साह का सैलाब, काशी में बारिश के बीच जयकारों से गूंजे शिवालय ;video

17 Aug 2026

नाग पंचमी पर बीएचयू में दंगल, बच्चों से लेकर बड़े पहलवान हुए शामिल;video

17 Aug 2026

बर्फ की 151 सिल्लियों से बने 'बाबा बर्फानी', दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़;video

17 Aug 2026

लंबे अरसे से बदहाल है दतिया गेट से फिल्टर की ओर जाने वाली सड़क

17 Aug 2026

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ शुरू की हल्ला-बोल हड़ताल

बागपत: सावन के तीसरे सोमवार को पुरा महादेव पर भारी भीड़, दोपहर तक एक लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

17 Aug 2026

Mandi: भारतीय मजदूर संघ ने मजदूरों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पीएम और सीएम से समाधान की मांग

17 Aug 2026

Video: ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन रोकने का नया तरीका, जानें क्या बोले किसान

17 Aug 2026

VIDEO: लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, एक माह पहले ही बना था मकान

17 Aug 2026

लखनऊ: चौक के बाग महानारायण गोमती पहलवान अखाड़े में हुई कुश्ती प्रतियोगिता, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम

17 Aug 2026

भारी बारिश से सीएमपी डिग्री कॉलेज में भरा पानी, टापू में तब्दील हुआ कॉलेज

17 Aug 2026

फतेहाबाद: टोहाना नगर परिषद कर्मचारियों के धरने में पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के नेता कृष्ण नैन, सरकार पर बरसे

17 Aug 2026

VIDEO: आशेश्वर पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

17 Aug 2026

VIDEO: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में दिखा आस्था का नजारा

17 Aug 2026

बरवाला में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

17 Aug 2026

गुरुहरसहाए में दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देख शादी से किया इनकार

VIDEO: तेजो महालय को लेकर फिर गरजा आगरा, मेहताब बाग में आरती-गंगाजल से गूंजा शिव का जयघोष

17 Aug 2026

जालौन: 33 केवी लाइन शिफ्टिंग को लेकर विवाद, बच्चों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूल प्रबंधक

17 Aug 2026

श्रावस्ती में मुठभेड़ में गोली लगने से चोर घायल, दो गिरफ्तार

17 Aug 2026

प्रयागराज में भारी बारिश से बिगड़े हालात, करेली में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed