{"_id":"6a5e33712257e73ee40aac0e","slug":"five-people-killed-by-being-run-over-by-a-hyva-truck-following-a-dispute-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4523332-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: नरसिंहपुर में हाइवा से कुचलकर पांच लोगों की हत्या का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: नरसिंहपुर में हाइवा से कुचलकर पांच लोगों की हत्या का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया चक्काजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 09:45 PM IST
नरसिंहपुर के सुआतला थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में रविवार को हुई पांच व्यक्तियों की मौत को परिजनों ने हत्या बताया है। उनका आरोप है कि आपसी रंजिश के कारण हाइवा से कुचलकर हत्या की गई है। इस घटना से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने बेलखेडा में तीन घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हे प्रकरण में जांच के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम समाप्त किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया के अनुसार सुआतला थानांतर्गत हाथीनाला वाटरफॉल में रविवार को पिकनिक मनाने आए युवक वापस लौटते समय राजमार्ग पर चाय पीने रुक गए थे। शाम 7 बजे वह सड़क किनारे स्थित दुकान में चाय पी रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा चालक सड़क पर खड़े आधा दर्जन व्यक्तियों को रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में जबलपुर के बेलखेडा निवासी जयपाल लोधी उम्र 30 साल, वीरेंद्र लोधी उम्र 21, राजेंद्र उम्र 32 साल, राजपाल उम्र 20 साल तथा नीरज लोधी की मौत हो गई थी। एक घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था।
आनंद नामक व्यक्ति पर रंजिश में हत्या का आरोप
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि आनंद नामक व्यक्ति ने आपसी रंजिश के कारण हाइवा से रौंद कर हत्या करवाई है। नरसिंहपुर पुलिस ने जबलपुर आकर दो पीड़ित व्यक्तियों को बयान भी दर्ज किए हैं। आक्रोशित व्यक्तियों को आश्वासन दिया गया कि नरसिंहपुर पुलिस घटना को चिन्हित प्रकरण मानकर विवेचना कर रही है और मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस प्रकरण की मॉनिटरिंग करते हुए गंभीर अपराध में आरोपियों को फांसी और आजीवन कारावास से दंडित करवाने का प्रयास करेगी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम समाप्त किया।
गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूरिया का कहना है कि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया था। पीड़ित जनों ने अपने बयान में घटना को हत्या की साजिश बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने हाइवा को नरसिंहपुर से जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर के संबंध में पतासाजी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।