सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Accused arrested for cheating in the name of collector by making fake WhatsApp DP

Khargone News: फर्जी वॉट्सएप डीपी बनाकर कलेक्टर के नाम पर ठगी, पुलिस ने मुंबई और रीवा से नौ आरोपियों को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 08:25 PM IST
Accused arrested for cheating in the name of collector by making fake WhatsApp DP

थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सायबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए उस गिरोह का खुलासा किया है, जो वॉट्सएप पर खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल की फोटो लगाकर लोगों से पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और 2 विधिविरुद्ध बालक शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने धोखाधड़ी कर निकाले गए एक लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि 25 अक्टूबर को एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर +84339410118 से कलेक्टर की डीपी लगाकर उससे एक लाख रुपये मांगे और वह उसके झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर कर बैठा। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- अब सराफा की सोना चांदी दुकानों में अवैध बांग्लादेशी कारीगरों पर सख्ती की तैयारी

पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा, एएसपी बिट्टू सहगल और एसडीओपी रोहित लखारे के मार्गदर्शन में साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत सभी संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया और तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी की राशि मुंबई निवासी ग्लोरिया फर्नांडिस के खाते में गई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपना बैंक खाता और सिम ऑनलाइन मिले एक परिचित के कहने पर दिल्ली भेज दिया था।

रीवा से निकली बड़ी कड़ी, एटीएम से निकाली राशि
राशि कई खातों में ट्रांसफर होने के बाद रीवा के एटीएम से निकाली गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने रीवा पुलिस की मदद से 6 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि ठग पंकज पटेल और दीपक पटेल के लिए किराए और कमिशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। बाद में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरोह से जुड़े कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ग्लोरिया फर्नांडिस निवासी मुंबई, शिवांश सिंह यादव, शिवेंद्र वर्मा, रोहित यादव, विनीत चौहान, पंकज पटेल, दीपक पटेल सभी निवासी रीवा तथा दो विधिविरुद्ध बालक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-तंत्र-मंत्र के झांसे में दो दोस्त लुटे, फर्जी तांत्रिक लाखों की ज्वेलरी समेटकर फरार, मोबाइल बंद

पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सोशल मीडिया डीपी देखकर भरोसा न करें। पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से उसके असली नंबर पर बात करें। बैंक या निजी जानकारी कभी साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की शिकायत तुरंत 1930 या साइबर क्राइम पुलिस को दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain: CM Mohan Yadav के बेटे की शादी, बारात लेकर निकला दूल्हा पक्ष, खुशी में नाची बहन।

30 Nov 2025

कानपुर: फजलगंज में पुलिस मुठभेड़…25,000 का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

30 Nov 2025

कानपुर: नेपा द्वारा BNSD शिक्षा निकेतन में अंतर-ध्वनि प्रतियोगिता का शुभारंभ

30 Nov 2025

एनसीसी दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय में हुए आयोजन, VIDEO

30 Nov 2025

फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सुना मन की बात

30 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: एसडी सदर में हॉकी टूर्नामेंट शुरू

30 Nov 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले सप्ताह से भीषण सर्दी की चेतावनी, शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट

30 Nov 2025
विज्ञापन

कानपुर: डीटू गैंग का शूटर और हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उफ सबलू गिरफ्तार

30 Nov 2025

कानपुर दक्षिण में आग का कहर जारी, धन्वंतरि अस्पताल के बगल में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग

30 Nov 2025

Congress से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने SIR को लेकर सरकार पर साधा निशाना, क्या कहा?

30 Nov 2025

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: पांडव नगर में मतदान का जोश, मतदान केंद्र के बाहर कुछ ऐसा दिखा नजारा

30 Nov 2025

VIDEO: रफ्तार का कहर...कार ने राैंदे बाइक सवार, दो युवकों की माैत

30 Nov 2025

कानपुर: नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर लंबा जाम, छुट्टी के दिन भी रेंगते रहे वाहन

30 Nov 2025

महेंद्रगढ़ में डीएवी कॉलेज रोड पर समाजसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

Shimla: राजीव भवन पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार, आधिकारिक तौर पर ग्रहण करेंगे पदभार

30 Nov 2025

अलीगढ़ में महिला आरक्षी ने किराए के मकान मे की खुदकुशी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

30 Nov 2025

Video: जलभराव को लेकर आक्रोश...ग्रामीणों ने पानी में उतरकर किया हंगामा, समाधान की मांग

30 Nov 2025

VIDEO: विद्याज्ञान परीक्षा का आयोजन...प्रश्न पत्र देखकर खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे

30 Nov 2025

Faridabad: 22 फीट रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग, सारा सामान जलकर राख

30 Nov 2025

Jaipur: ITAT रिश्वत कांड में हुआ बड़ा खुलासा तो CBI ने की गिरफ्तारी, आरोपी पक्ष के वकील क्या बोले?

30 Nov 2025

Cyber Fraud: साइबर ठगी के शिकार हुए कैबिनेट मंत्री Sanjay Nishad के बेटे Amit Nishad

30 Nov 2025

Shimla: कैथोलिक चर्च में 124 साल पुराने पाइप ऑर्गन का हुआ उद्घाटन

30 Nov 2025

Sirmour: सूखे ने बढ़ाई मुश्किलें-गेहूं की बिजाई रुकी, लहसुन की फसल प्रभावित

30 Nov 2025

Prayagraj - नए स्थान से नहीं शुरू हो सका रोडवेज बसों का संचालन, सिविल लाइंस से ही चलाई जा रही हैं बसें

30 Nov 2025

बहराइच में मां की गोद से छीनकर मासूम को खा गया आदमखोर, लाश देख कांपने लगे घरवाले

30 Nov 2025

यातायात नियमों का पालन करने पर दिया जोर, पुलिस कमिश्नर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

30 Nov 2025

Udaipur News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स वॉलीबॉल का शुभारंभ, दमन-दीव मिट्टी से तैयार हुआ मैच का ग्राउंड

30 Nov 2025

VIDEO: अमर उजाला संवाद में पाठकों ने दिए सुझाव... जनसमस्याएं बताई

30 Nov 2025

VIDEO: तुर्की और जापान के बीच फाइनल में मुकाबला

30 Nov 2025

अंबेडकरनगर में रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दंपती की मौत

30 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed