सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   District Accountant arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000

Khargone : लेखाधिकारी महेंद्र सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निर्माण कार्य से जुड़ा है मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 08:10 AM IST
District Accountant arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000

लोकायुक्त संगठन मध्यप्रदेश के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत भगवानपुरा के लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आवेदक राजेश पंवार पिता गोविंद पंवार, निवासी ग्राम बिस्टान, जिला खरगोन, ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड एवं चेक डैम निर्माण कार्य के लिए पंचायत से ठहराव प्रस्ताव बनवाकर 20 जनवरी 2026 को संबंधित फाइल जनपद पंचायत भगवानपुरा के लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को सौंपी थी।

आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने के एवज में आरोपी ने उसी समय 10 हजार रुपये ले लिए और कहा कि कुल 10 लाख रुपये के कार्य में कुछ प्रतिशत देना होगा। आरोपी ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये अन्य अधिकारी के नाम पर अलग से देने की बात भी कही।

आवेदक ने इस संबंध में शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर से की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। सत्यापन के दौरान आरोपी ने दो नई फाइलों को स्वीकृत कराने के लिए पुनः 10 हजार रुपये की मांग की।

इसके बाद आवेदक ने अंबाह पंचायत के सरपंच से दो नए कार्यों के ठहराव प्रस्ताव स्वीकृत करवाए और फाइलें तैयार कर लीं। आरोपी से तय हुआ कि 26 फरवरी 2026 को रिश्वत की राशि के साथ फाइलें सौंपी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: आमलकी एकादशी पर आज भांग के शृंगार से सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड लगाकर दिए निराले स्वरूप में दर्शन

निर्धारित योजना के अनुसार 26 फरवरी को ट्रैप दल का गठन किया गया। जैसे ही आरोपी महेंद्र सिंह चौहान ने आवेदक से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे खरगोन में रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर सुनील तालान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, आशीष नायडू, रामेश्वर निंगवाल, शैलेन्द्र सिंह बघेल, कमलेश तिवारी और प्रभात मोरे शामिल रहे। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं

26 Feb 2026

पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी

26 Feb 2026

एसआईआर: बीएलओ के नोटिसों का निस्तारण करने से मतदाताओं को मिली राहत

26 Feb 2026

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में यूफोरिया बैंड के साथ पहुंचे पलाश, गानों पर नाचते रहे लोग

26 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: शोषण के खिलाफ शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

26 Feb 2026

कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल

26 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: रावल में हुई लठामार होली, मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल

26 Feb 2026

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की स्टार नाइट

26 Feb 2026

कुरुक्षेत्र: लड़के-लड़कियों को होली खेलने से रोका तो दिया धरना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय काम मामला

26 Feb 2026

VIDEO: एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

26 Feb 2026

Datia News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जी अंकसूची का खुलासा, 17 आवेदन निरस्त

26 Feb 2026

Ujjain News: सेवाधाम आश्रम में एक साल में 17 बच्चों की मौतों का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, PIL के दिए निर्देश

26 Feb 2026

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में पलाश सेन ने झुमाया, जमकर थिरके शहरवासी

26 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 26 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

26 Feb 2026

Mandsaur News: पुलिस पर आरोप लगाने वाली पत्नी ने की वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या, दो सहयोगी गिरफ्तार

26 Feb 2026

Bareilly News: 'शिवोहम' में बही भक्ति की रसधार, लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

26 Feb 2026

नोएडा के बड़े निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, UKG का बच्चा सात घंटे बस में रहा बंद

26 Feb 2026

Haridwar: कुंभ 2027 की तैयारियों पर बैठक, अमृत स्नान पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां

26 Feb 2026

Rajasthan: CM के शहर में शराब को लेकर बवाल, कंटेनर में चल रहे ठेके को महिलाओं ने लगाई आग

26 Feb 2026

MP News: कार का कांच तोड़कर 10 लाख उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 घंटे में पर्दाफाश

26 Feb 2026

15 दिन की सख्ती पर अब सूखे नशे का कारोबार फिर हरा-भरा, बैठक में सांसद और जिलाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा

26 Feb 2026

Jabalpur News: शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो की मौत, लोहे का सरिया बना हादसे की वजह

26 Feb 2026

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन में मिली जीत के बाद अधिवक्ताओं का जश्न

26 Feb 2026

VIDEO: सिर में घुसी कील के साथ थाने पहुंचा युवक, पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश

26 Feb 2026

महोबा: हाईवे पर रखी घायल की चारपाई, पांच घंटे लगा रहा जाम

26 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर में पेड़ कटवा लकड़ी उठाना भूला वन विभाग

26 Feb 2026

कानपुर: बिठूर महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्टालों का निरीक्षण किया

26 Feb 2026

नन्हे हाथों में प्रकृति की डोर, झंडापुर प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गोद लिए पौधे

26 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed