{"_id":"6a6f1de6b2dbb3b1820fe5fd","slug":"broad-daylight-stabbing-in-itarsi-dispute-over-the-price-of-a-pair-of-jeans-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-4567936-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Crime News: इटारसी में जींस के दाम को लेकर विवाद, दुकानदार पर चाकू से हमला; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: इटारसी में जींस के दाम को लेकर विवाद, दुकानदार पर चाकू से हमला; पुलिस तलाश में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 05:34 PM IST
Link Copied
नर्मदापुरम जिले के इटारसी में जींस की कीमत को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। रेलवे स्टेशन के सामने हाथठेले पर कपड़ों की दुकान लगाने वाले युवक पर एक ग्राहक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना से स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
कम दाम में जींस देने से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, नाला मोहल्ला निवासी अशरफ खान रोज की तरह रेलवे स्टेशन के सामने हाथठेले पर कपड़ों की दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक ग्राहक जींस खरीदने पहुंचा और कम कीमत में देने की मांग करने लगा। अशरफ ने तय कीमत से कम में जींस देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्राहक ने गुस्से में चाकू निकालकर अशरफ के पैर पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ।
घायल को अस्पताल पहुंचाया, आरोपी फरार
हमले के बाद घायल दुकानदार दर्द से तड़प उठा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल, इटारसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. हेमंत ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। फरार आरोपी की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।