सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   After Meerut incident Satna's video goes viral, wife beats husband mercilessly

MP News: पत्नी के खौफ में पति, कमरा बंद कर मारे चाटें, बचाने के लिए मां को बुलाता रहा युवक, की थी लव मैरिज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 09:28 PM IST
After Meerut incident Satna's video goes viral, wife beats husband mercilessly
उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने बेरहमी से प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके बाद से सोशल मीडिया पर कई ऐसे पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पति पत्नियों के जुल्म का शिकार होते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के सतना जिले का वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को बंद कमरे में पीट रही है। पारिवारिक विवाद का यह वीडियो तीन महीने बताया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। 

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी कैंप का है। वीडियो सिंधी कैंप की रहने वाली ज्योति अपने पति अंकित को कमरे में बंद करके पीट रही है और पति अपनी मां से उसे बचाने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति कमरे के अंदर आती है और अंकित से बातचीत करने के लिए कहती है। लेकिन, डरा हुआ पति अंकित खुद को बचाने के लिए वीडियो बनाने लगता है। ज्योति उसे वीडियो बनाने से मना करती है तो अंकित कहता है- तुम मुझे मारने लगती हो, इसलिए बना रहा हूं। इस पर ज्योति कहती है, नहीं मारूंगी, वीडियो बंद करो। इतना कहकर ज्योति अंकित से फोन छीनने की कोशिश करने लगती है और उस पर थप्पड़ बरसाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए कहता है, देखिए, मुझे मार रही है...और ज्योति लगातार फोन छीनने की कोशिश करती है।

ये भी पढ़ें: इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, दो दिन बाद चलेगी लू

मार खाता हुआ पति मां से लगा रहा बचाने की गुहार 
वीडियो में पति अंकित पत्नी ज्योति से कहता हुआ दिख रहा है, मुझे तुमसे बहुत डर लगता है। फिर ज्योति कमरे की कुंडी लगाती है और वीडियो को बंद करने का प्रयास करती है। जब अंकित नहीं मानता है तो वह उसे धक्का देती है और गला दबाकर थप्पड़ लगाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए अपनी मां से बचाने की गुहार लगाने लगता है। बेटे को पिटता देख, उसकी मां अपने कमरे से बाहर आती है और बहू को जमकर फटकार लगाती है।

चार साल पहले दोनों की हुई थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक, ज्योति और अंकित ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। शुरुआती कुछ महीने सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। पति सिंधी कैंप में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति अंकित उसके साथ मार-पीट करता है और उसे खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता।

ये भी पढ़ें: भावना सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी 

पत्नी ने दर्ज करा रखा है केस 
वीडियो सामने आने के बाद कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने कहा कि यह पांच-छह महीने पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। छह महीने पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही, पत्नी ने युवक के खिलाफ भरण-पोषण, मेंटेनेंस और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर रखा है।

ये वीडिया भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : एडीसी राहुल जैन व बीडीओ धर्मपुर परवान कुमार ने किया जाबली पंचायत का दौरा

25 Mar 2025

VIDEO : सोलन में वार्ड की समस्याएं लेकर समाधान शिविर में पहुंचे लोग

25 Mar 2025

VIDEO : पुरुष को महिला के संघर्ष को स्वीकारना होगा, तभी महिलाओं का हो पाएगा सर्वांगीण विकास

25 Mar 2025

VIDEO : हिसार में अवैध रूप से बनाया डंपिंग यार्ड, जलाया जा रहा औद्योगिक कचरा

25 Mar 2025

VIDEO : संघ शताब्दी वर्ष में सालभर करेगा कार्यक्रम, गांवों में दो हजार शाखा करने का लक्ष्य

25 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : नौशेरा में पीएचई अस्थाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी, सरकार से मांग

25 Mar 2025

VIDEO : असाध्य रोग निधि योजना से 72 लोगोंं ने जिम्स में कराया उपचार, सरकार उठाती है पूरा खर्चा

25 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, राहुल गांधी पर कसा तंज

25 Mar 2025

VIDEO : चाय के पैसे मांगने पर टी स्टॉल संचालक के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

25 Mar 2025

Chandigarh News: चंडीगढ़ आरबीआई कार्यालय के बाहर दलाल बदल रहे नोट, देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट

25 Mar 2025

VIDEO : देलठ पंचायत के टिकरी मोड़ पर खुले शराब ठेके को लेकर रामपुर में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

25 Mar 2025

VIDEO : कर्नाटक में बुर्का विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी क्या बोले?

25 Mar 2025

Alwar Accident: खेड़ली में जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल; परिजन बेसुध

25 Mar 2025

VIDEO : केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

25 Mar 2025

VIDEO : Kanpur…पुलिस की पाठशाला में एडीसीपी साउथ महेश कुमार बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

25 Mar 2025

VIDEO : डीईआई का 43वां दीक्षांत समारोह, मेडल मिलते ही खिल उठे चेहरे

25 Mar 2025

VIDEO : देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसायटी के सदस्यों का प्रदर्शन

25 Mar 2025

VIDEO : देहरादून माता बाग स्थित अखाड़े में तोड़फोड़, विरोध में उतरे लोग

25 Mar 2025

VIDEO : राणा सांगा पर विवादित बयान...ब्रज के संत का ऐलान, सपा सासंद को मथुरा के मंदिरों ने घुसने नहीं देंगे

25 Mar 2025

VIDEO : श्रीनगर गढ़वाल में निवेशकों से धोखाधड़ी के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन

25 Mar 2025

VIDEO : कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को कैबिनेट मंत्री बनाने की स्थानीय लोगों ने की मांग

25 Mar 2025

VIDEO : Meerut: श्रीराम कथा का आयोजन किया

25 Mar 2025

VIDEO : Meerut: कथा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी

25 Mar 2025

VIDEO : Meerut: कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी

25 Mar 2025

VIDEO : Meerut: रसायन विज्ञान विभाग में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया

25 Mar 2025

VIDEO : Meerut: ग्रामीणों ने मोर्चरी पर किया हंगामा

25 Mar 2025

VIDEO : Meerut: बच्चों ने किया शानदार डांस

25 Mar 2025

VIDEO : हाथरस और हरियाणा के बीच बराबरी पर छूटी कुश्ती

25 Mar 2025

VIDEO : गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा

25 Mar 2025

VIDEO : 'यूपी भारत का ग्रोथ इंजन' थीम पर अंबेडकरनगर में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

25 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed