बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News:Doctor Assaulted Inside Ashta Civil Hospital, Threatened With Death After Brutal Attack

MP: आष्टा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, थप्पड़ मारे-उपकरण तोड़े; जान से मारने की धमकी का भी लगा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 02:57 PM IST
MP News:Doctor Assaulted Inside Ashta Civil Hospital, Threatened With Death After Brutal Attack
सीहोर के आष्टा सिविल अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गुंडागर्दी देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात एक युवा डॉक्टर के साथ महिला और कुछ युवकों ने सरेआम मारपीट कर दी। आरोप है कि डॉक्टर को थप्पड़ मारे गए, मेडिकल उपकरण तोड़े गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस वारदात ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

छुट्टी के दिन दवा मांगने से शुरू हुआ विवाद
घटना 26 जून की बताई जा रही है। सिविल अस्पताल आष्टा में डॉक्टर भूरेलाल परमार आपातकालीन विभाग में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक युवक अस्पताल पहुंचा और ड्यूटी पर मौजूद नर्स पिंकी से दवा मांगने लगा। नर्स ने बताया कि छुट्टी होने के कारण सामान्य दवा वितरण संभव नहीं है। इसी बात पर युवक का गुस्सा भड़क गया। उसने ऊंची आवाज में बहस शुरू कर दी और ड्यूटी डॉक्टर के बारे में पूछने लगा। इसके बाद नर्स ने युवक को डॉक्टर परमार के केबिन की ओर भेज दिया।

केबिन में घुसते ही शुरू हुई गाली-गलौज
डॉक्टर परमार के अनुसार युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी केबिन में आया। दोनों ने डॉक्टर से दवा देने की मांग की। जब डॉक्टर ने पर्ची देखी तो वह आष्टा अस्पताल की नहीं बल्कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल की निकली। डॉक्टर ने नियम अनुसार दवा देने से इनकार कर दिया। बस यही बात आरोपियों को नागवार गुजर गई। दोनों युवकों ने डॉक्टर के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी। माहौल तेजी से तनावपूर्ण हो गया और अस्पताल के भीतर अफरा-तफरी मच गई।

महिला की एंट्री के बाद हिंसा ने लिया खतरनाक रूप
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विवाद के बीच गुलाबी साड़ी पहने एक महिला केबिन में घुसी। डॉक्टर के मुताबिक महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए बोली- “मार इस डॉक्टर को, मैं देखती हूं इसे।”इसके बाद महिला ने डॉक्टर के गाल पर जोरदार थप्पड़ मारा। आरोप है कि महिला ने लगातार कई थप्पड़ जड़े, जिससे डॉक्टर का चश्मा तक टेढ़ा हो गया। डॉक्टर ने खुद को बचाने के लिए हाथ चेहरे पर रख लिए, लेकिन हमलावरों का गुस्सा कम नहीं हुआ।

मेडिकल उपकरणों में की तोड़फोड़
मारपीट के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर के केबिन में रखा स्टेथोस्कोप, बीपी इंस्ट्रूमेंट और पल्स ऑक्सीमीटर फेंककर तोड़ दिया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई यह तोड़फोड़ बेहद गंभीर मानी जा रही है।इस दौरान डॉक्टर लगातार समझाते रहे कि अस्पताल में अन्य मरीज भी मौजूद हैं और शोर-शराबा बंद किया जाए, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी।

धमकी देकर फरार हुए आरोपी
घटना यहीं नहीं रुकी। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी जाते-जाते खुली धमकी देकर गए। उन्होंने कहा- अभी अस्पताल में है, बाहर मिल… जान से खत्म कर देंगे। इस धमकी के बाद अस्पताल स्टाफ में दहशत फैल गई। स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कर्मचारियों ने इस घटना को डॉक्टरों की सुरक्षा पर बड़ा हमला बताया है।

दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस के पास
घटना के बाद डॉक्टर भूरेलाल परमार ने थाना आष्टा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रेखा सोनी, प्रद्युम्न और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित मध्यप्रदेश चिकित्सक एवं चिकित्सा सेवा सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर आरोपी महिला ने भी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इससे मामला अब दोतरफा हो गया है।

ये भी पढ़ें- Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य

सीसीटीवी फुटेज खोलेगा पूरी घटना का सच
पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। थाना प्रभारी गिरीश दुबे के अनुसार फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर में वेतन नहीं मिलने पर नगर काउंसिल मुलाजिमों ने दिया धरना

VIDEO: घर से 300 मीटर पहले मौत ने घेरा, धधकते कंटेनर में तड़पकर दम तोड़ गए दो भाई

27 Jun 2026

VIDEO: चीखें गूंजती रहीं, कंटेनर धधकता रहा... 20 मिनट में बुझ गए परिवार के दो चिराग

27 Jun 2026

Ratlam: तीन मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें, कर्मचारी को किया गया निलंबित; गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे

27 Jun 2026

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश संजीव ढेर, पुलिस ने बताया कैसे हुई पूरी घटना

27 Jun 2026
विज्ञापन

Ujjain News: श्री महाकाल के दरबार में हनुमान स्वरूप की छटा, भस्म आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

27 Jun 2026

स्मार्टफोन नहीं तो एक्स-रे रिपोर्ट भी नहीं, मरीज परेशान; VIDEO

27 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की

27 Jun 2026

Pithoragarh: मां उल्का लायंस ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

27 Jun 2026

VIDEO: मुहर्रम...याैम-ए-आशूरा पर निकाला गया ताजियों का जुलूस

27 Jun 2026

बीएचयू गेट से निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम; VIDEO

27 Jun 2026

पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी; VIDEO

27 Jun 2026

मुहर्रम पर गूंजे 'या हुसैन' के नारे, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब; VIDEO

27 Jun 2026

एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में सील किया गया था अस्पताल, VIDEO

27 Jun 2026

गम और मातम के बीच मनाया गया मुहर्रम, VIDEO

27 Jun 2026

बंद मकान का ताला तोड़ 20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, VIDEO

27 Jun 2026

वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य को किया नमन; VIDEO

26 Jun 2026

टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी; VIDEO

26 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: महाभारत काल में सुशर्मा के त्रिगत ठिकाने से पड़ा गांव तिगड़ाना का नाम, 1355 ई में ठाकुर जग्गा सिंह ने जाटू लुहारी से आकर था बसाया

26 Jun 2026

Meerut: मुहर्रम पर घंटाघर से निकाला जुलूस, सोगवारों ने किया मातम

26 Jun 2026

Meerut: अब्दुल्लापुर से निकाला जुलूस, सोगवारों ने किया जोरदार मातम

26 Jun 2026

Bijnor: छह साल के बच्चे के पेट में लगाया ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन, अस्पताल में मौत

26 Jun 2026

Kotputli News: EWS आरक्षण की शर्तों पर उठे सवाल, धर्मेन्द्र राठौड़ बोले- पूरे देश में राजस्थान मॉडल लागू हो

26 Jun 2026

VIDEO: युवाओं के सवालों से भाग रही भाजपा सरकार: सुमित हृदयेश

26 Jun 2026

Nainital: झील में उतराता मिला 45 वर्षीय युवक का शव

26 Jun 2026

Video: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले को फांसी देने की मांग

26 Jun 2026

Video: बदायूं में टेंपो से टूटा बाइक का शीशा, एक घंटे दो पक्षों में ईंटों के साथ हुआ पथराव

26 Jun 2026

रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को आरोपियों ने मारी गोली

26 Jun 2026

Video: यौमे आशूरा पर उठे मुहर्रम के अलम, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजी फिजाएं

Video: पूर्व सैनिक संगठन के स्थापना दिवस पर वीरांगनाओं और सैन्य अधिकारी बने युवाओं का सम्मान

26 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed