बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Monsoon Revives in Sehore, Rain Brings Relief to Farmers and Boosts Soybean Crop Hope

Rain In Sehore: मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से किसानों को राहत; सोयाबीन फसल में लौटी नई उम्मीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 03:19 PM IST
Sehore news:Monsoon Revives in Sehore, Rain Brings Relief to Farmers and Boosts Soybean Crop Hope
लंबे इंतजार के बाद मानसून ने एक बार फिर सीहोर जिले में जोरदार दस्तक दी है। मंगलवार सुबह से जिले के अधिकांश हिस्सों में रिमझिम और तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली, वहीं सोयाबीन की सूखती फसल के लिए यह पानी संजीवनी साबित हुआ है। किसानों के चेहरों पर एक बार फिर उम्मीद की मुस्कान लौट आई है।

मंगलवार सुबह से जारी बारिश के कारण मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 11.4 मिमी (0.45 इंच) बारिश हुई। इस दौरान जिले के श्यामपुर तहसील में सबसे अधिक 36.0 मिमी (1.42 इंच) वर्षा दर्ज की गई। वहीं सीहोर शहर में सुबह 11 बजे तक लगभग एक इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बुधनी में 26.0 मिमी (1.02 इंच), रेहटी में 19.4 मिमी (0.76 इंच), सीहोर में 7.0 मिमी (0.28 इंच) तथा नसरुल्लागंज में 3.0 मिमी (0.12 इंच) बारिश हुई। आष्टा, जावर और इछावर में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

सीहोर तहसील के किसानों का इंतजार हुआ खत्म
जिले की अन्य तहसीलों की तुलना में सीहोर तहसील में लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे। खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं और सोयाबीन की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। किसान भगवान से अच्छी बारिश की प्रार्थना कर रहे थे। आखिरकार मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी और फसलों में नई जान डाल दी। आष्टा क्षेत्र में भी मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में करीब 0.12 इंच वर्षा दर्ज की गई। पार्वती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई खेतों में पानी भर गया। जावर, सिद्धिगंज, खाचरोद, मेहतवाड़ा, मैना, कोठरी, भंवरा और बागैर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से रुक-रुककर अच्छी बारिश होती रही, जिससे जलस्तर बढ़ने के साथ खेतों में पर्याप्त नमी बनी है।

किसानों ने बताया फसलों के लिए वरदान
किसान राधेश्याम राय, अजय सिंह प्रजापति और चंद्र सिंह मेवाड़ा ने कहा कि रिमझिम बारिश खरीफ फसलों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होती है।  मौसम विशेषज्ञ एस.एस. तोमर के अनुसार जिले में अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर हल्की से मध्यम व कई जगह जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम का यह रुख किसानों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलती रहेगी और जलस्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ेगी।

पिछले साल की अपेक्षा अभी जिले में बारिश का आंकड़ा तीन इंच कम
जिले में मानसून की रफ्तार अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में धीमी बनी हुई है। 21 जुलाई 2026 तक जिले में औसत 374.6 मिमी (14.75 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 449.9 मिमी (17.71 इंच) बारिश हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष अब तक 75.3 मिमी (करीब 2.96 इंच) कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अब तक की तहसीलवार वर्षा में आष्टा सबसे आगे है, जहां 502.0 मिमी (19.76 इंच) बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Live MP Assembly Session live: एमपी में अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं होगा,राम से रहीम तक सब एक होंगे-सीएम मोहन यादव

इसके बाद जावर 454.0 मिमी (17.87 इंच), नसरुल्लागंज 392.0 मिमी (15.43 इंच), रेहटी 390.2 मिमी (15.36 इंच), इछावर 378.0 मिमी (14.88 इंच), सीहोर 330.8 मिमी (13.02 इंच), बुधनी 317.5 मिमी (12.50 इंच) तथा श्यामपुर 232.3 मिमी (9.15 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार थी। सीहोर 413.3 मिमी (16.27 इंच), श्यामपुर 405.3 मिमी (15.96 इंच), आष्टा 287.0 मिमी (11.30 इंच), जावर 306.0 मिमी (12.05 इंच), इछावर 381.3 मिमी (15.01 इंच), नसरुल्लागंज 500.0 मिमी (19.69 इंच), बुधनी 674.9 मिमी (26.57 इंच) तथा रेहटी 631.4 मिमी (24.86 इंच) रही थी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में सुबह-सुबह जोरदार बारिश, अलीगंज सेक्टर-क्यू समेत कई इलाकों में जलभराव

21 Jul 2026

लखनऊ में इंदिरा नगर के जैन मंदिर से घट यात्रा और सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

21 Jul 2026

VIDEO: भयानक हादसा...कैंटर में बुरी तरह फंस गई वरना कार, शव निकालने के लिए काटनी पड़ीं खिड़कियां

21 Jul 2026

नीट यूजी में AIR-2 लाने वाले पंशुल बंसल से मिले सीएम नायब सिंह सैनी

Mahakal Bhasma Aarti: गुप्त नवरात्रि में राम नाम के बेलपत्र व चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, दिए दिव्य दर्शन

21 Jul 2026
विज्ञापन

दिल्ली में देर रात हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

21 Jul 2026

सीज प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने रखा सीमेंट, वीडियो वायरल; रिपोर्ट तलब

20 Jul 2026
विज्ञापन

पुलिस छावनी में तब्दील रहा अमड़ा उपकेंद्र और तिराहा

20 Jul 2026

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में आंदोलन तेज, भाकपा (माले) ने किसानों के धरने को दिया समर्थन

20 Jul 2026

इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की गैलरी धंसी, कर्मचारी घायल

20 Jul 2026

भदोही में छात्राओं को लोक विधाओं के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

20 Jul 2026

3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और पुलिस-गार्डों के बीच धक्कामुक्की

20 Jul 2026

चंदौली में निर्माणाधीन न्यायालय भवन पर डीएम का औचक निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

20 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में मऊ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

20 Jul 2026

मऊ में पांच घंटे तक होती रही लगातार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

20 Jul 2026

गाजीपुर में भाकपा-माले और इंकलाबी नौजवान सभा ने आक्रोश दिवस मनाया

20 Jul 2026

कटहल नाले के सुंदरीकरण कार्य का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण

20 Jul 2026

जब मंगल पांडेय ने अंग्रेजी सत्ता को दी ललकार, तालियों और नारों से गूंज उठा सभागार

20 Jul 2026

जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से किया हमला

20 Jul 2026

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग

20 Jul 2026

सरयू की कटान में बह गया धरना स्थल का पीपल का पेड़

20 Jul 2026

ऑटो चालकों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

20 Jul 2026

घर में घुसकर वीरांगना से मारपीट के मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग

20 Jul 2026

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग, पीड़ित ने बताई आपबीती

20 Jul 2026

VIDEO: मथुरा में कारोबारी के 25 लाख ले उड़े टप्पेबाज, तलाश में जुटी पुलिस

20 Jul 2026

VIDEO: कोसीकलां के गुरूषगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीम ने सामान भी किया जब्त

20 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियां, पुलिसकर्मियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

20 Jul 2026

Video: भगवान भोलेनाथ की नगरी कैलाश के दर्शन से अभिभूत हुए यात्री

20 Jul 2026

Video: पिथौरागढ़ जिले में दम तोड़ रही हैं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, सरकार कर रही है बेहतरी का झूठा दावा

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed