सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Speeding Scorpio Overturns on Bhopal-Indore Highway, BJP Leader Among Two Dead

Sehore news: भोपाल-इंदौर हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, भाजपा नेता समेत दो की मौत; 10 लोग हुए घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 05:34 PM IST
Sehore news:Speeding Scorpio Overturns on Bhopal-Indore Highway, BJP Leader Among Two Dead
सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में बुधवार दोपहर इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को पलभर में मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन कई बार पलटता हुआ सड़क पर घिसट गया। दुर्घटना में भाजपा नेता मयूरेश गर्ग समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा जावर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे हुआ। इंदौर निवासी एक परिवार और उनके रिश्तेदार स्कॉर्पियो वाहन से भोपाल की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज गति में था। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। देखते ही देखते हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

हादसे के समय वाहन के पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वाहन में सवार लोग अंदर फंसे हुए थे और मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में जावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कार में फंसे लोगों को निकालने में लगी मशक्कत
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। वाहन के दरवाजे जाम हो गए थे, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालना आसान नहीं था। ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत कर एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला। कई लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जबकि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

भाजपा नेता मयूरेश गर्ग की मौत से शोक
हादसे में इंदौर निवासी 38 वर्षीय मयूरेश पिता संतोष गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मयूरेश गर्ग भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता और नेता बताए जा रहे हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं 51 वर्षीय संगीता पति सुनील अग्रवाल की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही पहुंचे आकाश विजयवर्गीय
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय तत्काल सक्रिय हुए। वे घटनास्थल और बाद में सोनकच्छ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों की भी अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।

पढ़ें:  कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं; रेस्क्यू अभियान जारी

घायलों को अस्पताल से इंदौर किया रेफर
हादसे में घायल सभी लोगों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सोनकच्छ शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इंदौर से भोपाल की ओर शुरू हुआ सफर किसी ने नहीं सोचा था कि मातम में बदल जाएगा। तेज रफ्तार ने कुछ ही सेकंड में दो जिंदगियां छीन लीं और दस लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया।

एक ही परिवार के 10 लोग घायल
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में सुनील अग्रवाल, शर्मिला गर्ग, सुरभि अग्रवाल, पलक, रिमी अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, स्वप्नील गर्ग, कनव गर्ग, दूरविक गर्ग तथा डेढ़ वर्ष की एक मासूम बच्ची शामिल है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो सड़क के बीचोंबीच पलटी पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाकर वाहन को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब में 19 जून से बारिश का यलो अलर्ट, 50 KMPH तेज हवाएं चलने की संभावना

VIDEO: वाराणसी सर्किट हाउस में महिला आयोग की सुनवाई

17 Jun 2026

Meerut: ई-रजिस्ट्री के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, सब रजिस्ट्री कार्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक

17 Jun 2026

गोरखपुर-सोनौली मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 95% पूरा, अगले महीने NHAI को होगा हैंडओवर

17 Jun 2026

गरीब अस्पताल आए तो भगवान मानकर सेवा करना: डिप्टी सीएम

17 Jun 2026
विज्ञापन

पानीपत योगासन प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

17 Jun 2026

औरैया: खेत में मिला युवक का शव, मारपीट के बाद हत्या का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

17 Jun 2026
विज्ञापन

Video: गुरेज के तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, पुल क्षतिग्रस्त

मोगा के प्रताप रोड के कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

17 Jun 2026

भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सांसद, विधायकों व चेयरमैन ने किया अभ्यास

17 Jun 2026

बहादुरगढ़ में चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुनीमपुर रैली में पहुंचे, सीएम नायब सैनी का किया स्वागत

सिरसा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी व संस्था, निकाली साइकिल रैली

17 Jun 2026

अयोध्या: तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची एसआईटी, कर्मचारियों से पूछताछ जारी, 19 को आएंगे सीएम

17 Jun 2026

हमीरपुर में रंगों का कमाल: बदरंग दीवारें बनीं शहर की नई पहचान, लोग ले रहे सेल्फी

रोहिन नदी में दो बच्चे डूबे, एक की मौत- दूसरे की तलाश जारी

17 Jun 2026

Meerut: तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा नर्स और वार्डबॉय पहुंचे कलेक्ट्रेट, डीएम ने दिया समाधान का आश्वासन

17 Jun 2026

एनेक्सी भवन पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने लगाया पौधा

17 Jun 2026

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के आरोपियों का एक और वीडियो आया सामने

17 Jun 2026

लखनऊ में मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती उत्सव

17 Jun 2026

VIDEO: आगरा में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट से कुचल दिया सिर; तीन महीने पहले हुई थी शादी

17 Jun 2026

बाराबंकी में रेस्टोरेंट पार्किंग से कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवर भरा बैग चोरी

17 Jun 2026

लखनऊ में बढ़ने लगा पारा, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

17 Jun 2026

कानपुर: सेल्फी और स्टंट का जुनून, पांडु नदी के बांध पर मौत से खेल रहे युवा

17 Jun 2026

अमृतसर में ड्रीम सिटी से दो संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 और पिस्तौल बरामद

17 Jun 2026

VIDEO: तालाब की जमीन होगी मुक्त, मंदिर-मस्जिद हटाए जाएंगे; भारी पुलिस बल तैनात

17 Jun 2026

Harda News:  जब एसडीएम दफ्तर में दिखा पांच फीट लंबा सांप, कुर्सी छोड़ भागे अफसर; मच गई अफरा-तफरी देखें वीडियो

17 Jun 2026

लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

17 Jun 2026

कानपुर: महिलाकर्मी को करंट से बचाने में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

17 Jun 2026

Meerut: माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में मिला युवक का शव, शराब के नशे में गिरकर मौत की आशंका

16 Jun 2026

Meerut: वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed