सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with the moon on his forehead

Ujjain Mahakal: मस्तक पर चन्द्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए त्रिनेत्र स्वरूप में दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 07:37 AM IST
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with the moon on his forehead
अगहन मास कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि पर आज गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिन्होंने मस्तक पर चन्द्र लगाकर लगाया और भस्म आरती में त्रिनेत्र स्वरूप में दर्शन दिए आज बाबा महाकाल ने भक्तों को श्री गणेश स्वरूप में दर्शन दिए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल जय श्री गणेश की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि पर आज गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। उसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के धारण कराया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल के मस्तक पर चन्द्र लगाकर त्रिनेत्र स्वरूप में शृंगार किया गया। भस्म आरती में आज बाबा महाकाल ने श्री गणेश स्वरूप में दर्शन दिए। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल जय श्री गणेश का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

पुण्यों में वृद्धि करता है मार्गशीष मास
हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का नवां महीना अगहन कहलाता है। अगहन मास को मार्गशीर्ष नाम से भी जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि अगहन मास को मार्गशीर्ष क्यों कहा जाता है? बाबा गुमानदेव पीठ के पं चंदन श्याम नारायण व्यास ने बताया कि अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में और अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्री कृष्ण का ही एक रूप है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। ज्योतिष के अनुसार नक्षत्र 27 होते हैं जिसमें से एक है मृगशिरा नक्षत्र। इस माह की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है। इसी वजह से इस मास को मार्गशीर्ष मास के नाम से जाना जाता है। श्रीमद भागवत के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा था कि सभी माह में मार्गशीर्ष श्री कृष्ण का ही स्वरूप है। मार्गशीर्ष मास में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर हमें सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस माह में नदी स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही सो गए यात्री, VIDEO

06 Nov 2025

नमो घाट पर सीएम योगी ने जलाए दीप, VIDEO

06 Nov 2025

वाराणसी के बिंदु और सूर्य सरोवर पर जले असंख्य दीप, VIDEO

06 Nov 2025

VIDEO: एक लाख आठ हजार दीपों से रोशन हुआ चीर घाट, अंतरराष्ट्रीय पहलवान खली भी पहुंचे

06 Nov 2025

घाट से हटा अतिक्रमण, देव दीपावली पर गंगा सभा ने आरती के साथ किया शुद्धिकरण

06 Nov 2025
विज्ञापन

देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमगाया शीतला माता धाम, VIDEO

06 Nov 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, VIDEO

05 Nov 2025
विज्ञापन

हजारों दीपों का हार पहनकर इठलाए घाट, VIDEO

05 Nov 2025

VIDEO: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, शाम तक चला

05 Nov 2025

VIDEO: शबद कीर्तन के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

05 Nov 2025

VIDEO: प्रसव के दौरान पत्नी की हुई मौत तो पति ने लगाया फंदा

05 Nov 2025

VIDEO: देव दीपावली की धूम, मंदिर व घर रोशनी से जगमगाए

05 Nov 2025

VIDEO: अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की तैयारियां तेज

05 Nov 2025

Jalore: नहर में गिरीं दो नाबालिग लड़कियों के शव 30 घंटे बाद मिले, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे

05 Nov 2025

Jabalpur News: दिल में छेद होने के कारण दो दिन की बच्ची को ले जाएंगे मुंबई, पहली बार हो रहा नवजात का एयरलिफ्ट

05 Nov 2025

मेमू ट्रेन से टकराया अन्ना गायों का झुंड, छह की मौत, बड़ा हादसा टला

05 Nov 2025

देव दीपावली पर कालीन नगरी में जले दीप, VIDEO

05 Nov 2025

Rajasthan News: टोंक में होगी सरदार पटेल पदयात्रा, भाजपा नेता का नाथूराम गोडसे को लेकर चौंकाने वाला बयान

05 Nov 2025

मुरादनगर गंगनहर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

05 Nov 2025

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में दो बच्चों की मां से परवान चढ़ा युवती का प्यार, फिर क्यों दे दिया जहर?

05 Nov 2025

सोनभद्र में देव दीपावली को जले एक लाख से ज्यादा दीए, VIDEO

05 Nov 2025

VIDEO: गुरु नानक देव जी महाराज का 556 वां प्रकाश पर्व...भव्य आतिशबाजी से जगमग हुआ आसमान

05 Nov 2025

फरीदाबाद: नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर अव्यवस्था, सड़क पर खड़े ऑटो से बढ़ रही जाम की समस्या

05 Nov 2025

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025: फरीदाबाद के स्कूलों में छह नवंबर से शुरू होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

05 Nov 2025

फरीदाबाद: एक हफ्ते बाद 300 एक्यूआई से नीचे आया प्रदूषण स्तर

सरोवर तटों पर टिमटिमाई दीपक की लौ तो शरमाते नजर आए आसामान के सितारे, VIDEO

05 Nov 2025

देव दीपावली को लेकर डीआईजी वैभव कृष्ण ने पड़ाव चौराहे पर किया निरीक्षण, VIDEO

05 Nov 2025

बोले पूर्व मंत्री- नगर पालिका चेयरमैन के परेशान करने की पराकाष्ठा पार, दोषियों पर होगी कार्रवाई; VIDEO

05 Nov 2025

लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर ही विकसित भारत संभव, VIDEO

05 Nov 2025

जीन बाबा का सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया, VIDEO

05 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed