सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned Sheshnag and cannabis, and adorned ashes, Jai Shri Mahakal echoed temple.

Ujjain News: वैशाख पर श्री महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भांग-शेषनाग श्रृंगार से हुई भस्म आरती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 07:51 AM IST
Baba Mahakal adorned Sheshnag and cannabis, and adorned ashes, Jai Shri Mahakal echoed temple.

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतिया पर रविवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगकर अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि तृतिया के अवसर पर प्रातः चार बजे विधि-विधान से भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। तत्पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया और मस्तक पर शेषनाग का अलंकरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय

- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बीएचयू में बवाल, छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी

19 Apr 2026

VIDEO: किशोर की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पांच घंटे लगाया जाम

18 Apr 2026

VIDEO: कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत

18 Apr 2026

कानपुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

18 Apr 2026

कानपुर: एनआरआई सिटी की रेव पार्टी में उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, दो गिरफ्तार

18 Apr 2026
विज्ञापन

Kanpur News: देर रात पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार...चरस, एलएसडी समेत कई ड्रग्स बरामद | Amar Ujala

18 Apr 2026

कानपुर: जीआरपी ने सीपीआर दे बचाई रेलवे कर्मी की जान

18 Apr 2026
विज्ञापन

रायबरेली में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, लूट के लिए हत्या की आशंका

18 Apr 2026

पिता की दो बात न सह सका लक्की, नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

18 Apr 2026

नोएडा में मौसम के फेरबदल से खिलाड़ियों के अभ्यास में दिक्कत, कोचों ने बदला समय

18 Apr 2026

भक्ति की लहर ने नोएडा को किया भावविभोर, कीर्तन और ध्यान में गूंजा आध्यात्मिक एकत्व का संदेश

18 Apr 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

18 Apr 2026

फरीदाबाद: शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़ चोर 6.65 लाख का माल ले उड़े

18 Apr 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: बारिश के बीच मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में आग लगने से सामान जला

18 Apr 2026

लखनऊ में 'गलियों में लखनऊ' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई

18 Apr 2026

VIDEO: बलिया में आग लगने से 48 रिहायशी मड़हे जलकर राख, लाखों का नुकसान

18 Apr 2026

VIDEO: मारपीट में घायल वृद्ध की 20 दिन बाद हुई मौत

18 Apr 2026

VIDEO: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

18 Apr 2026

VIDEO: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने टेंडर बाबू पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

18 Apr 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानक के खेल मैदान का शुभारंभ, खेला गया फुटबॉल मैच

18 Apr 2026

Meerut: मेडिकल कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 में हुए कई रोमांचक खेल

18 Apr 2026

Meerut: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ का हुआ 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम', ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दी जानकारी

18 Apr 2026

Meerut: कनोहर लाल डिग्री कॉलेज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ हस्ताक्षर अभियान

18 Apr 2026

Meerut: तीखी धूप और भयंकर गर्मी में गैस सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता

18 Apr 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर के 46वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने दिए उपदेश

18 Apr 2026

लखनऊ में विपुलम पार्क में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

18 Apr 2026

सपा का झंडा जलाने के विरोध में लखनऊ में सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

18 Apr 2026

पहले जोड़े हाथ फिर मंदिर में की चोरी, मझोला के खुशहालपुर स्थित मंदिर की घटना

18 Apr 2026

दो जिंदगियां बचाने वाले कल्लू केवट की बहादुरी की कहानी, उन्हीं की जुबानी

18 Apr 2026

लखनऊ में अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना

18 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed