सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over discovery of cow carcass in Lateri, Hindu organisations protest on highway

विदिशा के लटेरी में बवाल: हाईवे किनारे मिले गोवंश के अवशेष, कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध; पुलिस पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 02:42 PM IST
Uproar over discovery of cow carcass in Lateri, Hindu organisations protest on highway

विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर लटेरी क्षेत्र में हाईवे किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। सुबह कुछ राहगीरों ने हाईवे किनारे गोवंश के अवशेष देखे, जिसके बाद यह खबर तेजी से आसपास के गांवों और कस्बों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

हिंदू संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

पढ़ें: महाकाल मंदिर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, भोग आरती में किए दर्शन; व्यवस्थाओं की सराहना की

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक गाय और उसका लगभग एक वर्ष का बछड़ा हाईवे पर एक बड़े वाहन में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते यह घटना हुई हो सकती है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यदि जांच में यह घटना जानबूझकर की गई पाई जाती है, तो इसे गौवंश हत्या मानते हुए आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद के टोहाना में हर्बल पार्क की बदहाल स्थिति से आमजन में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग

22 Mar 2026

फिरोजपुर में पौने छह किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

डीएम सुसाइड केस: सुनील जाखड़ बोले- न्याय अभी अधूरा, गिरफ्तारी अभी बाकी है

गोंडा में मार्च महीने में दिखा दिसंबर सा मौसम, कोहरे की चादर में लिपटी हुई सुबह

22 Mar 2026

छतरपुर में तेंदुए की करंट से मौत: खेत मालिक हिरासत में, अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले; जांच तेज

22 Mar 2026
विज्ञापन

Ujjain: भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल, चतुर्थी पर अलौकिक रूप ने मोहा मन; भक्तों ने कतार में लगकर किए दर्शन

22 Mar 2026

लुधियाना में पशु पालन मेला, किसानों की दी जानकारी

22 Mar 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा थाना सिटी में समाधान कैंप, 10 शिकायतों का निपटारा

22 Mar 2026

'इस्तीफा नहीं, गिरफ्तारी चाहिए': जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंका

22 Mar 2026

कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

बच्चों ने हिंद के सरदार नामक कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया, VIDEO

22 Mar 2026

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकबरे पर अकीदत पेश की, VIDEO

22 Mar 2026

कानपुर: आईआईए भवन में गोष्ठी का आयोजन, वक्ता अरुण ऋषि बोले- सफलता का आधार है समय प्रबंधन

22 Mar 2026

कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्रों ने सूर्य प्रताप के लिए मौन रहकर जताया शोक, VIDEO

21 Mar 2026

मुल्क में अमन चैन व ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की दुआ मांगी

21 Mar 2026

मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली, गूंजे जयकारे

21 Mar 2026

ठाकुरखेड़ा सीएचसी में एक्सरे फिल्म नहीं, मरीजों को मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट

21 Mar 2026

शुक्लागंज में डिवाइडर पर पालिका की ओर से लगवाई गई रेलिंग टूटी, हादसे का डर

21 Mar 2026

पालिका परिसर में पानी की टंकी की मरम्मत शुरू, दो माह में शुरू होगी जलापूर्ति

21 Mar 2026

नमो घाट पर नाविकों की मनबढ़ई, बजड़ा लगाने से मना करने पर मैनेजर को बेरहमी से पीटा; VIDEO

21 Mar 2026

नमक फैक्टरी के जहरीले धुएं से राहगीरों की आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ

21 Mar 2026

पपीते की खेती से चमक रही किसानों की तकदीर, नवरात्रि में बढ़े दाम

21 Mar 2026

बेमौसम बारिश से गांवों में नारकीय हालात, गलियों में नालियों का पानी भरा

21 Mar 2026

साढ़ थाना में तीन सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

21 Mar 2026

मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद का जश्न खूनी संघर्ष में बदल गया, दो भाइयों की मौत, पांच घायल

21 Mar 2026

उन्नाव: पत्नी ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी, आरोपी गिरफ्तार

21 Mar 2026

गंगा बचाने का संदेश लेकर नमो घाट से शुरू होगी रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन, VIDEO

21 Mar 2026

VIDEO: गीता शोध संस्थान में नाट्य मंचन और भजनों की प्रस्तुति, सांसद हेमा मालिनी ने भी की शिरकत

21 Mar 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सीएम योगी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, अलर्ट पर अफसरों की टीम

21 Mar 2026

लखनऊ में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस किरायेदार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

21 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed