{"_id":"69b3e507951fb20d5c059c7b","slug":"video-amritsar-rural-police-return-300-lost-and-stolen-mobile-phones-to-their-owners-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कामयाबी: करीब 300 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कामयाबी: करीब 300 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए
Ankesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:50 PM IST
Link Copied
अमृतसर देहाती पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करीब 300 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। इस मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी सुहेल मीर खान ने बताया कि अमृतसर देहाती पुलिस की ओर से दूसरी बार मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इससे पहले जनवरी महीने में भी करीब 300 मोबाइल फोन लोगों को वापस किए गए थे। अब मार्च महीने में दोबारा यह अभियान चलाया गया और लगभग 300 मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल फोन की कुल बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल, सीआर हेल्प डेस्क और विभिन्न थानों की टीमों ने तकनीकी तरीकों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर रिकवर किया है। कई बार ये मोबाइल दूसरे जिलों या राज्यों तक पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन पुलिस की समर्पित टीमों ने मेहनत कर यह संभव बनाया है।
उन्होंने कहा कि कई लोगों की यह धारणा होती है कि मोबाइल गुम होने के बाद वापस नहीं मिल सकता, लेकिन आज का यह समारोह इस बात का प्रमाण है कि अगर सही तरीके से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई जाए तो मोबाइल वापस मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के साथ लोगों का जरूरी डाटा और कई बार उनका कारोबार भी जुड़ा होता है, इसलिए पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती है।
एसएसपी सुहेल मीर खान ने लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल वापस दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।