{"_id":"69bf8f58fabc18ba11062e89","slug":"video-balwinder-singh-kahlwa-assumes-charge-as-secretary-of-the-dharam-prachar-committee-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलविंदर सिंह काहलवा ने संभाली धर्म प्रचार कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलविंदर सिंह काहलवा ने संभाली धर्म प्रचार कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 PM IST
Link Copied
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह काहलवा ने आज धर्म प्रचार कमेटी के सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर उन्होंने गुरु रामदास जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नियुक्ति हरजिंदर सिंह धामी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
स. काहलवा ने बताया कि प्रधान के निर्देशों के अनुसार शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। “जैसा देश वैसा भेष” के सिद्धांत के तहत दरबार साहिब से जुड़े सेवाधारियों की पहचान उनकी वेशभूषा से होनी चाहिए। फिलहाल यह नियम सप्ताह में तीन दिन (बुधवार से शुक्रवार) लागू किया गया है, जिसे आगे पूरे सप्ताह के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब सभी कर्मचारी अपने दफ्तर के काम की शुरुआत मूल मंत्र के पाठ और अरदास के साथ करेंगे, जिससे एकाग्रता और विनम्रता बनी रहे।
श्री हरिमंदिर साहिब से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और इस पर रोक लगाने के लिए एक विशेषज्ञ सब-कमेटी का गठन किया गया है, जो जल्द कानूनी सुझाव देगी।
स. काहलवा ने संगत से अपील की कि यदि किसी प्रकार की कमी नजर आती है तो उसे सोशल मीडिया पर फैलाने के बजाय सीधे प्रबंधन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी हमारे बुजुर्गों की कुर्बानियों से बनी संस्था है और इसकी मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।