{"_id":"6a5e250e100fc3382c088f55","slug":"video-congress-attacks-law-and-order-situation-in-punjab-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, डॉ. राजकुमार वेरका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, डॉ. राजकुमार वेरका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा
पंजाब में बढ़ती लूट, झपटमारी और आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
डॉ. वेरका ने अजनाला में हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हथियार के बल पर केले बेचने वाले युवक से लूट की गई, फिर एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनी गईं। इसके बाद एक अन्य घटना में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की बाली छीनते समय उसका कान तक काट दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि पंजाब में महिलाएं और बुजुर्ग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
वेरका ने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े लूट, झपटमारी और फिरौती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कानून-व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है तो मुख्यमंत्री को पद छोड़ देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।