Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
ONGC Foundation donates four battery-operated cars for the convenience of devotees at Sri Harmandir Sahib.
{"_id":"6a59ddcdc4e3a5ca1f0c070b","slug":"video-ongc-foundation-donates-four-battery-operated-cars-for-the-convenience-of-devotees-at-sri-harmandir-sahib-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ओएनजीसी फाउंडेशन ने भेंट की चार बैटरी कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ओएनजीसी फाउंडेशन ने भेंट की चार बैटरी कारें
देश-विदेश से श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ओएनजीसी फाउंडेशन ने चार बैटरी चालित वाहन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को भेंट किए। इन वाहनों का उपयोग सारागढ़ी सराय के पास स्थित पार्किंग से श्री दरबार साहिब तक आने-जाने में विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जाएगा।
एसजीपीसी ने बताया कि पार्किंग से श्री दरबार साहिब तक श्रद्धालुओं को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों को कठिनाई होती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ओएनजीसी फाउंडेशन ने चार बैटरी कारें उपलब्ध कराई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने ओएनजीसी फाउंडेशन के अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस जनहितकारी पहल के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब द्वारा बताए गए दशवंध और सेवा के सिद्धांतों के अनुरूप जब भी कोई संस्था समाज और संगत की भलाई के लिए योगदान देती है, तो वह सराहनीय कार्य होता है।
एसजीपीसी प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इन बैटरी वाहनों के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी। साथ ही उन्होंने गुरु चरणों में अरदास करते हुए ओएनजीसी फाउंडेशन की निरंतर उन्नति और जनसेवा के कार्यों में सफलता की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।