Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Petrol Crosses ₹100 Mark in Amritsar; Aam Aadmi Party Stages Protest Against Central Government
{"_id":"6a08083ab8be38236c064622","slug":"video-petrol-crosses-rs100-mark-in-amritsar-aam-aadmi-party-stages-protest-against-central-government-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पेट्रोल 100 रुपये के पार, आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पेट्रोल 100 रुपये के पार, आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अमृतसर के क्रिस्टल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने के आरोप लगाए।
दरअसल, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 से 3.60 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेताओं का कहना था कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सिर्फ परिवहन खर्च ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।
आप नेताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर तुरंत नियंत्रण करने की मांग की, ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।