Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The star cast of the Punjabi film 'Dama Dam Mast Kalandar' paid obeisance at Sachkhand Sri Darbar Sahib.
{"_id":"6a081a64f810ad85070bed55","slug":"video-the-star-cast-of-the-punjabi-film-dama-dam-mast-kalandar-paid-obeisance-at-sachkhand-sri-darbar-sahib-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई पंजाबी फिल्म ‘दमा दम मस्त कलंदर’ की स्टार कास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई पंजाबी फिल्म ‘दमा दम मस्त कलंदर’ की स्टार कास्ट
पंजाबी फिल्म दमा दम मस्त कलंदर की स्टार कास्ट शनिवार को सच्चखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची। कलाकारों ने गुरु घर में हाजिरी लगाकर फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता किंग बी चौहान ने कहा कि परमात्मा की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और दरबार साहिब में नतमस्तक होकर उन्हें अपनी फिल्मी यात्रा सफल होती महसूस हो रही है।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का विषय बेहद अलग और मनोरंजक है। आमतौर पर पंजाब के युवा विदेशों में नौकरी करने जाते हैं, लेकिन इस फिल्म में एक विदेशी युवक के पंजाब आकर नौकरी करने और यहां के सिस्टम से जूझने की कहानी दिखाई गई है। इसे हास्य और पारिवारिक मनोरंजन के अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
किंग बी चौहान ने कहा कि फिल्म का विचार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आने पर विदेशी लोग भी पंजाब की पीआर लेने आएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फिल्म बनाना बड़ा जोखिम है, लेकिन यह पूरी तरह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसमें किसी तरह की अश्लीलता या डबल मीनिंग संवाद नहीं हैं।
उन्होंने देश-विदेश में बसे पंजाबियों से परिवार सहित फिल्म देखने और इसे अपना प्यार देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।