{"_id":"6a059e2febf704839702e026","slug":"video-rising-milk-prices-increase-burden-on-the-common-man-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दूध महंगा होने से आम आदमी पर बढ़ा बोझ, अमूल-वेरका समेत कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध महंगा होने से आम आदमी पर बढ़ा बोझ, अमूल-वेरका समेत कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम
बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों में इजाफे ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल, वेरका और मदर डेयरी ने दूध के दामों में प्रति किलो दो से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट लागू होने के बाद आम लोगों के मासिक बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
अमृतसर के लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकानदार ने बताया कि वेरका की ओर से पहले ही संदेश भेजकर दाम बढ़ने की सूचना दे दी गई थी, जबकि अमूल ने बिना पूर्व सूचना के रेट बढ़ा दिए। सुबह अखबारों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली। दुकानदार के अनुसार कुछ जगहों पर अमूल ने तीन रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है, जिससे ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि एक-दो रुपये की बढ़ोतरी भी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर सीधा असर डालती है। यदि कोई परिवार प्रतिदिन एक किलो दूध खरीदता है तो महीने में 60 से 90 रुपये तक अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। लोग पहले ही पेट्रोल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में दूध के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च और बढ़ जाएगा।
व्यापारियों के अनुसार हर साल गर्मियों के मौसम में दूध कंपनियां दाम बढ़ा देती हैं। उनका कहना है कि पेट्रोल और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में इजाफा किया जाता है। साथ ही वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर भी बाजार पर दिखाई दे रहा है।
दूध के बढ़े हुए दामों को लेकर आम लोगों में चिंता का माहौल है और लोग सरकार व डेयरी कंपनियों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।