{"_id":"6a05977fc146417cb40e073b","slug":"video-sikh-organizations-submit-memorandum-to-sri-akal-takht-regarding-anti-sacrilege-law-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेअदबी विरोधी कानून पर सिख जत्थेबंदियों ने श्री अकाल तख्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी विरोधी कानून पर सिख जत्थेबंदियों ने श्री अकाल तख्त को सौंपा ज्ञापन
श्री अकाल तख्त में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित बेअदबी विरोधी नए सख्त कानून पर चिंता जताई। इस दौरान दमदमी टकसाल और दशमेश तरना दल फगवाड़ा के नेताओं ने सिंह साहिब जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञानी बलकार सिंह ने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन नए कानून में “कस्टोडियन” यानी ग्रंथी सिंहों और प्रबंधकीय कमेटियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान चिंता पैदा करता है। उन्होंने आशंका जताई कि गांवों की राजनीति या निजी रंजिश के चलते कोई व्यक्ति जानबूझकर बेअदबी की घटना कर उसका आरोप ग्रंथी सिंहों पर डाल सकता है। उनका कहना था कि यदि ऐसा माहौल बना तो भविष्य में कोई भी ग्रंथी बनने के लिए तैयार नहीं होगा।
वहीं सतीश सिंह खालसा ने कहा कि सिख संगत इस समय दुविधा में है, क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भी मौजूदा स्वरूप में इस कानून को स्वीकार न किए जाने के संकेत मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून तैयार करते समय सिख बुद्धिजीवियों की राय नहीं ली गई।
जत्थेबंदियों ने मांग की कि कानून में तुरंत संशोधन किया जाए ताकि किसी निर्दोष पाठी, ग्रंथी या प्रबंधक को राजनीतिक कारणों से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी निर्देशों का पालन करेंगे और पंजाब सरकार को इस कानून पर दोबारा विचार करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।