{"_id":"69fee4e1b18a41a37309acc4","slug":"jalandhar-blast-update-punjab-on-high-alert-nia-ib-teams-begin-investigation-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर विस्फोट अपडेट: पंजाब में हाई अलर्ट, एनआईए-आईबी टीमों ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर विस्फोट अपडेट: पंजाब में हाई अलर्ट, एनआईए-आईबी टीमों ने जांच शुरू की
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 09 May 2026 01:10 PM IST
Link Copied
जालंधर में हुए धमाके के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ से पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार रात जालंधर में उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जांच की प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरप्रीत दियो भी जालंधर पहुंचीं और हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के आदेश दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी रात के समय स्वयं गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं जांच एजेंसियां धमाके के हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल में जुटी हैं और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े इनपुट लगातार एकत्र किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।