{"_id":"69fee9e5eb6b580d45038db8","slug":"jalandhar-bsf-headquarters-blast-gurpreet-singh-released-police-probe-terror-angle-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर बीएसएफ मुख्यालय विस्फोट: गुरप्रीत सिंह रिहा, पुलिस आतंकी पहलू की जांच कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर बीएसएफ मुख्यालय विस्फोट: गुरप्रीत सिंह रिहा, पुलिस आतंकी पहलू की जांच कर रही है
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 09 May 2026 01:32 PM IST
Link Copied
जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए स्कूटी ब्लास्ट मामले में 20 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। रिहाई के बाद गुरप्रीत ने कहा कि वह पांच मई को बीएसएफ से रिटर्न पार्सल लेने गया था। इसी दौरान परिवार से फोन पर बात करते समय उसकी स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। गुरप्रीत ने बताया कि धमाके के बाद वह जान बचाने के लिए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ भागा, जबकि ब्लास्ट होते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे मेडिकल सहायता दी गई। गुरप्रीत ने कहा कि ब्लास्ट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे दाहिने कान से कम सुनाई दे रहा है। उसने सरकार से हुए नुकसान की भरपाई और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। गुरप्रीत ने कहा कि इस घटना के बाद उसकी छवि खराब हुई है और उसकी नौकरी भी चली गई। परिवार ने बताया कि गुरप्रीत 4 बहनों का इकलौता भाई है और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। परिवार पहले से कर्ज में डूबा हुआ है। माता-पिता ने सरकार से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनका बेटा घायल अवस्था में किसी काम के लायक नहीं बचा और परिवार आर्थिक संकट में फंस गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।