{"_id":"69bcfb2d31aee72fa005b9ae","slug":"video-sunil-jakhar-accuses-aam-aadmi-party-of-murdering-democracy-in-punjab-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर लगाया पंजाब में लोकतंत्र की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर लगाया पंजाब में लोकतंत्र की हत्या का आरोप
जालंधर में होटल पर हुई कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर केस दर्ज करना का मामला तूल पकड़ चुका है। वीरवार को जालंधर पहुंचे पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि बात शीशमहल से शुरु हुई थी। बात अखबारों में आई तो सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतर आई। पहले भी ऐसा किया था और फिर मांफी मांगने पहुंच गए थे और फिर ऐसा ही करेंगे बस एकजुट होने की जरूरत है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान सियासत के गलियारों में हंसी का पात्र बनते हैं। मुख्यमंत्री कह रहे थे आपदा प्रबंधन को लेकर पंजाब को पैसा नहीं मिला। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद मुख्यमंत्री मान ने भी माना कि पैसा आया था और ठीक से इस्तेमाल नहीं हो सका।
जाखड़ ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे लिए सर्किट हाउस के ताले लगा दिए गए, अब केजरीवाल जी देख लें जल्दी ही शीशमहल पर भी ताले लगने वाले हैं।
जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अधिकतर निर्माण अवैध हैं, लेकिन लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए बदले की भावना से कार्रवाई की गई। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं जो सरकार की धक्केशाही के खिलाफ डटे रहे। हमारे नेताओं पर किसी प्रकार का केस नहीं, वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और कई बड़े नेताओं पर मामले दर्ज हैं और भाजपा नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। ये नकली इंकलाबी और छुई-मुई सरकार है, शहीद-ए-आजम का नाम बदनाम कर रहे हैं और लोगों को डरा-धमका रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर प्रधान सुशील शर्मा, पंजाब महासचिव राकेश राठौर, पंजाब उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक सर्बजीत मक्कड़, पूर्व विधायक जगबीर बराड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।