Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Uproar in Jalandhar over Transformer Installation; Youth Beaten with Slippers in Front of Councilors
{"_id":"6a1027815b5496e0170602c4","slug":"video-uproar-in-jalandhar-over-transformer-installation-youth-beaten-with-slippers-in-front-of-councilors-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बवाल, पार्षदों के सामने युवक की चप्पलों से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बवाल, पार्षदों के सामने युवक की चप्पलों से पिटाई
जालंधर के दशमेश नगर इलाके में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मामूली बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे के दौरान महिलाओं समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे, जबकि एक युवक की कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खाली प्लॉट के बाहर लगे बिजली के खंभों के पास नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। प्लॉट खरीदने वाले प्रवासी परिवार इसका विरोध कर रहे थे, जबकि इलाके के लोग वहीं ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
घटना के समय पार्षद पति दर्शन भगत और पार्षद बब्लू भी मौके पर मौजूद थे। वायरल वीडियो में माहौल काफी तनावपूर्ण दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं दी है, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।