{"_id":"6a7ee6016c511c950b0239a1","slug":"video-a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-the-nayagaon-area-to-mark-independence-day-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नयागांव इलाके में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नयागांव इलाके में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी मंडल नयागांव की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर परिषद के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में 100 फीट तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा निकाली गई और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। सरदार रणजीत सिंह गिल ने कहा यह शहीदों का नमन करने और तिरंगे की शान के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। भानु प्रताप ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा लहराने की जो बात कही है उसी के तहत पूरे पंजाब में जगह-जगह यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सुखविंदर गोल्डी ने कहा हमारे शहीदों को नमन करने के लिए कैसे हमारा भारत देश आजाद हुआ आज की युवा पीढ़ी को पता लगे उसी के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद भूपेंद्र सिंह भुप्पी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सदैव मिलकर कार्य करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू प्रताप राणा, सुखविंदर सिंह गोल्डी, रंजीत सिंह गिल, नयागांव नगर परिषद प्रधान सुरेंद्र कुमार बब्बल, वॉइस प्रधान तरनजीत कौर बैंस, महासचिव सुरेश यादव, संजय गुप्ता, संदीप कुमार जॉनी, रवनीत बैंस, राजू गुर्जर, मक्खन गुर्जर, राजेश प्राशर, महिपाल, शोभम शर्मा, प्रमोद कुमार, बबलू कोरी, तारा बाई, जुगिंदर पाल गुर्जर,
राजू, बलबीर सिंह, मुकेश चनालिया, चंपा देवी, दीपक एवं हर्षवर्धन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।