Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Major Breakthrough for Patiala Police: University Firing, Model Town Theft, and Gangster Conspiracy Busted
{"_id":"69e2fe6a5b64f2db4301fbf3","slug":"video-major-breakthrough-for-patiala-police-university-firing-model-town-theft-and-gangster-conspiracy-busted-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला पुलिस की बड़ी सफलता: यूनिवर्सिटी फायरिंग, मॉडल टाउन चोरी और गैंगस्टर साजिश का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला पुलिस की बड़ी सफलता: यूनिवर्सिटी फायरिंग, मॉडल टाउन चोरी और गैंगस्टर साजिश का पर्दाफाश
पटियाला पुलिस ने जिले में हुई तीन बड़ी घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा (आईपीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की तत्परता, तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के चलते न केवल मामलों को ट्रेस किया गया, बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अहम बरामदगी भी की गई है।
सबसे पहले 10 अप्रैल को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया था। इस दौरान फायरिंग की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी हरशप्रीत सिंह मंडला (गांव खेड़ी, पटियाला) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरा मामला मॉडल टाउन क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का है, जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर में देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तकनीकी जांच की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो धूरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से करीब 5 लाख रुपये नकद, सोना और चांदी समेत 100 प्रतिशत रिकवरी करने में सफलता हासिल की है।
तीसरा और सबसे गंभीर मामला गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा है। एसएसपी ने बताया कि अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और बॉबी माही गैंग के सदस्य पटियाला में एक प्रॉपर्टी डीलर की टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने लक्ष्य की रेकी भी कर ली थी और वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी थी। लेकिन पुलिस की ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर समय रहते कार्रवाई करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से तीन आधुनिक पिस्तौल बरामद किए गए हैं, जिससे एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया गया।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि हाल ही में इसी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 13 हथियार और 5 शूटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।