{"_id":"6a6209ff8c60ab4bb9028fd7","slug":"video-250-bed-hospital-will-be-built-at-sn-medical-college-in-agra-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन के बाल रोग अस्पताल में होंगे 250 बेड, डीपीआर तैयार; जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन के बाल रोग अस्पताल में होंगे 250 बेड, डीपीआर तैयार; जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद
एसएन मेडिकल कॉलेज के एडवांस बाल रोग अस्पताल की डीपीआर तैयार हो गई है। अब इस अस्पताल में 250 बेड की क्षमता होगी। एक ही इमारत में इलाज, जांच और ऑपरेशन की सुविधा होगी। इसका निर्माण करीब 70 करोड़ रुपये में होगा। एसएन के बाल रोग विभाग में अभी 120 बेड हैं। यहां दूसरे जिलों से भी मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बाल रोग विभाग को एडवांस बनाया जा रहा है। इसमें 250 बेड होंगे। पहले बने प्रस्ताव में 200 बेड की योजना थी। इसकी इमारत नौ मंजिला होगा। इसकी डीपीआर बन गई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसमें 50 बेड का नवजात सघन चिकित्सा कक्ष भी बनेगा। इसमें अतिगंभीर मरीजों का इलाज होगा। ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर बनेगा, जहां खून समेत अन्य जांच के लिए पैथोलॉजी विभाग नहीं जाना पड़ेगा। इसी भवन में ओपीडी भी संचालित होगी। दवाओं के वितरण और पर्चा के लिए काउंटर भी बनेगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होगा। इस तरह से इलाज जांच और सर्जरी की सुविधा एक ही इमारत में मिल सकेगी। डीपीआर बन गई है, जल्द टेंडर होगा। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि इसमें अस्थमा रोग से पीड़ित बच्चों का भी इलाज हो सकेगा। नए अस्पताल बनने से चिकित्सकीय सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। शोध कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।