{"_id":"67a4d450318e6c4ad6052413","slug":"video-a-businessman-died-due-to-beating-by-police-at-a-police-post-in-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस की पिटाई से व्यापारी की माैत..आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ एक्सप्रेस-वे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस की पिटाई से व्यापारी की माैत..आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ एक्सप्रेस-वे किया जाम
आगरा के थाना डाैकी की कबीस पुलिस चाैकी में बृहस्पतिवार दोपहर को आटा चक्की मालिक केदार सिंह (52) की माैत हो गई। उनको धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में चार पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए पकड़कर लाए थे। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने चाैकी में थर्ड डिग्री दी। मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा। पिटाई से हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस पर चाैकी पर ताला लगाकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे बाद अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने। मृतक की पत्नी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।