{"_id":"6a4e2e51728a417af1063b5b","slug":"video-accused-arrested-in-agra-for-exploitation-of-woman-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फेसबुक पर दोस्ती के बाद किया महिला का शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फेसबुक पर दोस्ती के बाद किया महिला का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने विधवा महिला को आगरा बुलाया और लिव इन में रहकर 5 वर्ष तक शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 4 जुलाई को मथुरा निवासी महिला ने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत की थी। बताया था कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। 5 वर्ष पहले फेसबुक पर जगदीशपुरा के कलवारी निवासी गौतम जाटव से दोस्ती हुई थी। उसने पीड़िता के चारों बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया और शादी करने को कहा। पीड़िता मथुरा से आगरा आ गई। आरोपी ट्रांस यमुना क्षेत्र में उसके साथ रहने लगा। शोषण के साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा। उनसे 1 लाख रुपये और गहने ले गया। मंगलवार को आरोपी को फाउंड्री नगर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।