{"_id":"69b7ad8d73a32819310bc09b","slug":"video-brother-regretted-killing-in-anger-sent-to-jail-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुस्से में हत्या कर देने पर पछता रहा भाई, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुस्से में हत्या कर देने पर पछता रहा भाई, भेजा गया जेल
आगरा। थाना कोतवाली के टीला माईथान में शुक्रवार रात गौरव की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई। पुलिस को डर है कि कहीं वादी मां भविष्य में अपने बयान न बदल दे, इसलिए पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं जेल जाने से पहले आरोपी आकाश गुस्से में हत्या कर देने पर पछतावा कर रहा था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। शुक्रवार रात एक बजे के करीब मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर आकाश शर्मा ने अपने बड़े भाई गौरव की हत्या कर दी थी। बचाने आई मां पूनम को भी धक्का देकर गिरा दिया था। आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह गुस्से में मारपीट करने की बोलकर पछतावा करने लगा। उसने बताया कि उसने सोचा ही नहीं था कि भाई की मौत हो जाएगी। पुलिस ने मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।