{"_id":"69f5b2e4e32fc430f401f332","slug":"video-dead-fly-found-in-bread-cutlet-commotion-on-vande-bharat-express-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रेड कटलेट में मिली मरी मक्खी, वंदे भारत एक्सप्रेस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रेड कटलेट में मिली मरी मक्खी, वंदे भारत एक्सप्रेस में हंगामा
आगरा कैंट से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब कोच सी-13 में बैठे एक यात्री को परोसे गए ब्रेड कटलेट में मरी हुई मक्खी मिली। यात्री ने तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्री राघव मित्तल का टिकट आगरा से प्रयागराज तक के लिए था। उन्हें ट्रेन में भोजन के रूप में ब्रेड कटलेट परोसा गया था। खाने को खोलने पर उसमें मरी हुई मक्खी पाई गई। यह भोजन आगरा स्थित बेस किचन से लोड किया जाता है और आईआरसीटीसी इसकी निगरानी करता है।
घटना के बाद यात्री ने नाराजगी जताते हुए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब कोच में टीटी पहुंचा तो सीट संख्या 2,3, 6 पर महाराष्ट्र के कपिल पाटिल परिवार के साथ बैठे थे। उन्होंने अन्य यात्रियों से मामले में विरोध करने के लिए कहा। इसके बाद अन्य यात्रियों में भी असंतोष देखा गया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी को पत्र भेजकर जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति के साथ पत्र लिखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।